दोस्तों अगर आप घर खरीदने के लिए Home Loan लेने की सोच रहे हैं और बैंक की तरफ से आपको पहले ही Pre-Approved Home Loan का ऑफर मिल गया है, तो इसे देखकर तुरंत हां करने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है।
कई बैंक और होम लोन संस्थान अपने मौजूदा ग्राहकों को उनकी प्रोफाइल के आधार पर पहले से होम लोन का ऑफर देते हैं। इस ऑफर में संभावित लोन राशि, ब्याज दर और कुछ दूसरी शर्तों की जानकारी दी जा सकती है।
लेकिन एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि Pre-Approved Home Loan का मतलब यह नहीं है कि आपको हर स्थिति में लोन मिल ही जाएगा। Final loan approval और disbursement बैंक की verification और बाकी शर्तें पूरी होने के बाद ही होता है।
इस लेख में हम जानेंगे कि Pre-Approved Home Loan क्या है, यह कैसे काम करता है, किसे मिलता है, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं, इसे कैसे लें, कौन से documents लगते हैं और Pre-Approved Home Loan reject क्यों हो सकता है।
Pre-Approved Home Loan क्या है?
दोस्तों आपको बता दे की Pre-Approved Home Loan ऐसा होम लोन ऑफर है जिसमें बैंक या होम लोन संस्थान अपने ग्राहक की उपलब्ध जानकारी और प्रोफाइल के आधार पर पहले से संभावित लोन ऑफर करता है।
बैंक के पास आपके बारे में पहले से कुछ जानकारी हो सकती है, जैसे आपकी income, बैंकिंग relationship, repayment history और credit profile। इन्हीं जानकारियों के आधार पर आपको एक संभावित loan amount या loan offer दिखाया जा सकता है।
उदाहरण के लिए, अगर आपको बैंक की मोबाइल बैंकिंग ऐप में ₹30 लाख का Pre-Approved Home Loan offer दिखाई देता है, तो इसका मतलब यह है कि बैंक ने आपकी मौजूदा जानकारी के आधार पर आपको इस राशि तक का संभावित ऑफर दिया है।
हालांकि, Pre-Approved offer को final loan sanction या loan disbursement की guarantee नहीं समझना चाहिए। घर खरीदते समय बैंक को आपके documents, income और property से जुड़ी जानकारी की दोबारा जांच करनी पड़ सकती है।
इसलिए Pre-Approved Home Loan को एक तरह से पहले से मिला संभावित loan offer समझना ज्यादा सही है।
यह भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
Pre-Approved Home Loan कैसे काम करता है?
Pre-Approved Home Loan का process सामान्य Home Loan से थोड़ा अलग होता है। बैंक अपने मौजूदा customer की उपलब्ध जानकारी के आधार पर पहले से loan offer दिखा सकता है।
मान लीजिए आप किसी बैंक के पुराने ग्राहक हैं और आपके खाते में नियमित income आती है। अगर आपकी credit profile और दूसरी जानकारी बैंक के criteria के अनुसार है, तो बैंक आपको अपने mobile app, internet banking, SMS या email के जरिए Home Loan का offer दिखा सकता है।
Offer मिलने के बाद आपको उसमें दी गई loan amount, interest rate, processing fee, validity और दूसरी conditions को ध्यान से देखना और समझना चाहिए।
यदि आप offer स्वीकार करते हैं, तो बैंक आगे documents और दूसरी जरूरी जानकारी मांग सकता है। इसके बाद final approval और loan disbursement बैंक की verification और applicable conditions पूरी होने पर होता है।
इसलिए Pre-Approved Home Loan को सीधे मिलने वाला पैसा समझने के बजाय loan process का शुरुआती offer समझना चाहिए।
Pre-Approved Home Loan किसे मिल सकता है?
Pre-Approved Home Loan किसी एक fixed CIBIL score या income पर ही निर्भर नहीं करता। हर बैंक और lending institution अपने अलग eligibility criteria के आधार पर customer को offer देते है।
आमतौर पर बैंक customer की credit history, income, repayment behaviour, existing loans और banking relationship जैसी बातों को ध्यान में रख सकता है।
Credit Score और Credit History
अच्छा credit history होने से loan eligibility बेहतर हो सकती है।और होम लोन की संभावना बढ़ जाती है।
हर बैंक का अपना internal criteria अलग अलग हो सकता है और loan offer customer की पूरी profile देखकर दिया जाता है।
Income और Employment
आपकी income और उसे repay करने की क्षमता भी महत्वपूर्ण होती है। Salaried और self-employed applicants के लिए बैंक अलग-अलग income documents मांग सकता है।
Existing Loans और EMI
अगर आपके ऊपर पहले से कई loans चल रहे हैं या आपकी EMI बहुत ज्यादा है, तो इसका असर आपकी loan eligibility पर पड़ सकता है।
Repayment History
अगर आपने पहले लिए गए loans और credit card की payments समय पर की हैं, तो आपकी credit profile बेहतर रह सकती है। वहीं बार-बार late payment या default होने से loan approval पर असर पड़ सकता है।और लोन मिलने की संभावना कम हो सकता है।
Pre-Approved Home Loan के फायदे
दोस्तों प्री-अप्रूव्ड होम लोन के कुछ मुख्य विशेषताए और फायदे (लाभ) इस प्रकार है :
Loan Amount का अंदाजा पहले मिल जाता है
Pre-Approved Home Loan का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको घर खरीदने से पहले अपनी संभावित loan eligibility का एक अंदाजा मिल जाता है।
Home Buying का Budget तय करना आसान
दोस्तों अगर बैंक ने आपको एक संभावित loan amount का offer दिया है, तो इस से फायदा यह होता है की आपको घर खरीदने के लिए अपना budget तय करने में मदद मिल सकती है।
कितनी कीमत तक का घर देखना चाहिए, इसका अंदाजा लगाने में Pre-Approved offer मदद कर सकता है।
Loan Process आसान हो सकता है
इस में लाभ यह है की बैंक के पास आपकी कुछ जानकारी पहले से होती है इस कारण कुछ मामलों में loan process आसान हो सकता है। हालांकि, final verification फिर भी जरूरी हो सकती है।
Offer की Conditions पहले देख सकते हैं
आप loan लेने से पहले interest rate, loan amount, tenure और applicable charges जैसी जानकारी देख सकते हैं और दूसरे lenders के offers से तुलना कर सकते हैं।
कई मामलो में ब्याजदर कम होना
बैंक कई बार ग्राहक को किसी ऑफर के तहत कम ब्याजदर पर Pre-Approved Loan ऑफर करता है।
यह भी पढ़ें:
- होम लोन के सभी लाभ
- मुझे अपनी सैलरी से कितना होम लोन मिल सकता है?
- होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ का लिस्ट
Pre-Approved Home Loan के नुकसान और जोखिम
Pre-Approved Home Loan के कुछ नुकसान इस प्रकार है:
- Pre-Approval Final Loan की Guarantee नहीं है
- Processing Fee और दूसरे Hidden Charges हो सकते हैं
- Interest Rate हमेशा कम नहीं होती
- Property Verification जरूरी हो सकती है
- Pre-Approved Home Loan Offer सिमित समय तक ही valid रहता है
Pre-Approved Home Loan और Regular Home Loan में अंतर
दोस्तों हमने आपके लिए इस टेबल में difference between pre approved home loan and regular loan के बारे में बताया है :
| Pre-Approved Home Loan | Regular Home Loan |
| प्री-अप्रूव्ड लोन में बैंक को पहले से ही ग्राहक की योग्यता,क्रेडिट स्कोर की जानकारी होती है। | रेगुलर लोन में ग्राहक के लोन के लिए आवेदन करने के बाद बैंक ग्राहक की लोन लेने की योग्यता,सिबिल स्कोर की जांच करती है। |
| प्री-अप्रूव्ड लोन में लोन की रकम,ब्याजदर,शुल्क की जानकारी पहले से ही ग्राहक को बतायी जाती है। | रेगुलर लोन में जब ग्राहक लोन के लिए आवेदन करता है उसके बाद बैंक आपके दस्तावेजो और सिबिल स्कोर की जांच करने के बाद लोन की रकम ,ब्याजदर और शुल्क की जानकारी बताइ जाती है। |
| Pre-Approved Loan रिजेक्ट करने पर सिबिल स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। | रेगुलर लोन के आवेदन करने पर आपका सिबिल स्कोर प्रभावित हो सकता है। |
इसलिए Pre-Approved Home Loan और Regular Home Loan में मुख्य अंतर यह है कि Pre-Approved Loan में बैंक की तरफ से आपको पहले से संभावित offer मिल सकता है, जबकि Regular Home Loan में आपको पहले आवेदन करना होता है।
Pre-Approved Home Loan Offer को कैसे Check करें?
How to check Pre-Approved Home Loan offer : दोस्तों आपको बता दे की बैंक/होम लोन संस्थान आपको इमेल,एसएम्एस, व्हाट्सएप मेसेज, या फिर मोबाइल बैंकिंग एप,इन्टरनेट बैंकिंग के जरिये ग्राहकों को होम लोन का ऑफ़र की जानकारी देते है।और यह भी हो सकता है की आपका जिस बैंक में खाता है।उन बैंक की कस्टमर सपोर्ट सेल्स टीम आपके रजिस्टर मोबाईल नंबर पर फोन करके आपको होम लोन ऑफर की जानकारी देता है।
या फिर आप ऑनलाइन बैंकिंग करते है तो बैंक की वेबसाइट पर जब आप login करेंगे तभी आपकी स्क्रीन पर Pre-Approved Home Loan offer की जानकारी दिखाई जायेगी।
Offer check करते समय खासकर इन चीजों को जरूर देखें:
- Loan amount कितनी है?
- Interest rate कितनी है?
- Loan tenure कितना है?
- Processing fee कितनी है?
- दूसरे charges कौन-कौन से हैं?
- Offer की validity कब तक है?
- Final approval के लिए कौन-कौन सी conditions हैं?
अगर किसी offer को लेकर शक हो, तो बैंक की official website, official app या customer care के जरिए इसकी पुष्टि करें।
कृपिया ध्यान दे : आजकल प्री-अप्रूव्ड लोन ऑफर्स के नाम पर कई सारे ऑनलाइन ठगी,अपराध (फ्रोड) किये जाते है।इसलिए ऐसा कोई भी ऑफ़र का Call/SMS/Email आता है तो कोई भी आपकी पर्सनल जानकारी जैसे OTP,डेबिट कार्ड की जानकारी शेयर ना करे।और अनजान इमेल या मेसेज की लिंक को क्लिक ना करे।प्री-अप्रूव्ड लोन ऑफर्स मिलने के बाद स्वयं बैंक में जाकर वेरीफाई जरुर करले।
ये भी पढ़ें: फर्जी फेक वेबसाईट को कैसे पहचाने?
Pre-Approved Home Loan कैसे लें?
दोस्तों अगर आपको बैंक की तरफ से Pre-Approved Home Loan का offer मिला है और आप इसे लेना चाहते हैं, तो जल्दबाजी में accept करने के बजाय पहले इसकी पूरी जांच करे ,terms पढ़ें और सोच समज कर ही ले।
- सबसे पहले loan amount, interest rate, tenure, processing fee और offer validity check करें।
- सिर्फ interest rate देखकर फैसला न करें। Processing fee और दूसरे applicable charges भी देखें।
- बैंक में डॉक्युमेंट जमा कराये क्यों की बैंक आपकी current income और personal information verify करने के लिए जरूरी documents मांग सकता है।
- बैंक को Property की जानकारी दें क्यों की जिस घर या property को खरीदना है, उसके documents बैंक को देने पड़ सकते हैं। बैंक property की legal और technical verification कर सकता है।
सभी जरूरी verification पूरी होने के बाद बैंक final loan sanction की प्रक्रिया पूरी करता है। Loan agreement और बाकी जरूरी conditions पूरी होने के बाद बैंक loan amount को applicable terms के अनुसार disburse करता है।
Pre-Approved Home Loan के लिए जरूरी Documents
Pre-Approved Home Loan के लिए documents की list बैंक और applicant की profile के अनुसार अलग हो सकती है। आमतौर पर बैंक इन documents की मांग कर सकता है:
- पहचान प्रमाण जैसे Aadhaar Card या अन्य valid ID
- PAN Card
- Address Proof
- Income Proof
- Bank Account Statement
- Salaried applicant के लिए Salary Slips/Form 16 जैसे documents
- Self-employed applicant के लिए ITR और business/income से जुड़े documents
- Property Documents
हर ग्राहक के case में बैंक डॉक्युमेंट इस लिस्ट से ज्यादा या कम ले सकता है आपके case में कौन-कौन से documents जरूरी हैं, इसकी final list संबंधित बैंक या lender से जरूर confirm करें।
Pre-Approved Home Loan Reject क्यों हो सकता है?
दोस्तों, प्री-अप्रूव्ड होम लोन रिजेक्ट होने के कई सारे कारण हो सकते है।जैसे की प्री-अप्रूव्ड लोन के मामले में बैंक के पास आपके क्रेडिट रिपोर्ट,बैंकिंग हिस्ट्री,पर्सनल जानकारी,जॉब या बिजनेस की जानकारी होती है।
बैंक ग्राहक को लोन देने से पहले वर्तमान के दस्तावेज मंगाता है।यदि ग्राहक के बैंक के पास जो दस्तावेज है और आपके वर्तमान दस्तावेज के जानकारी में यदि ज्यादा अंतर आता है तो आपका होम लोन रिजेक्ट कर दिया जाता है।
प्री-अप्रूव्ड होम लोन रिजेक्ट होने के और भी बहोत सारे कारण जवाबदार हो सकते है जैसे की ग्राहक के सिबिल स्कोर में अचानक ज्यादा गिरावट आई हो,नौकरी या बिजनेस में हाल ही में कोई बदलाव किया हो,ग्राहक की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी हो।या फिर बैंक के नियमो में कोई बदलाव आने के कारण भी आपका Pre-Approved Home Loan Reject हो सकता है।
यह भी पढ़े:
Pre-Approved Home Loan Offer में Fraud से कैसे बचें?
आजकल fake loan offers के जरिए लोगों से personal और banking information लेने की कोशिश की जाती है। इसलिए अगर आपको SMS, WhatsApp, email या phone call के जरिए कोई Pre-Approved Home Loan offer मिलता है, तो पहले उसकी पुष्टि करें।
ध्यान रखें:
- किसी unknown व्यक्ति को OTP न बताएं।
- ATM/Debit Card का PIN शेयर न करें।
- Net Banking password किसी के साथ शेयर न करें।
- Unknown loan links पर click न करें।
- किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर advance payment न करें।
- Loan offer को official bank app या website से verify करें।
- जरूरत पड़ने पर सीधे बैंक की official customer care से संपर्क करें।
बैंक का नाम देखकर किसी offer पर भरोसा न करें। Offer की authenticity हमेशा official source से verify करना बेहतर है।
Pre-Approved Home Loan लेने से पहले किन बातों की जांच करें?
- प्री-अप्रूव्ड होम लोन ऑफ़र स्वीकार करने से पहले, होम लोन की रकम,ब्याजदर,प्रोसेसिंग फीस, प्री-पेमेंट फीस, प्री-क्लोज़र शुल्क जैसे फीस और शुल्क के बारे में बैंक/ लोन संस्थान से पूछताछ जरुर करले।
- Pre-Approved Home Loan ऑफ़र कुछ ही समय के लिए होती है इसलिए इन ऑफर का फायदा जल्द से जल्द उठाने किये निर्धारित समय में आवेदन करदे।
- प्री-अप्रूव्ड लोन की ऑफ़र स्वीकारने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर के बारे में तुलना जरुर कर लेनी चाहिए,शुल्क,चार्ज और निति नियमो की जांच जरुर करले।
- बहोत ज्यादा पैसो की जरुरत होने पर ही प्री-अप्रूव्ड लोन ले अन्यथा इग्नोर करदे।
- Pre-Approved Loan के फर्जी कॉल,इमेल और फर्जी धोखेबाज लोगो से सावधान रहें। दोस्तों आपको बता दे की आपको फर्जी कॉल,एसएमएस या ईमेल के जरिए फर्जी लोन ऑफर करके जाल में फंसाया जा सकता है।और ऑनलाइन ढगी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
Pre-Approved Home Loan की ब्याज दर कितनी होती है?
Pre-Approved Home Loan की ब्याज दर हर ग्राहक के लिए एक जैसी होना जरूरी नहीं है। यह बैंक या housing finance company की current lending policy और applicant की profile पर निर्भर कर सकती है।
Interest rate तय करते समय lender आपकी credit profile, income, loan amount, tenure और repayment capacity जैसी बातों को ध्यान में रख सकता है।
इसलिए अगर आपको Pre-Approved Home Loan का offer मिला है, तो केवल “Pre-Approved” देखकर यह न मानें कि आपको सबसे कम interest rate मिल रही है।
आपको offer में दी गई actual interest rate और सभी charges को check करना चाहिए और जरूरत हो तो दूसरे lenders की Home Loan rates से तुलना करनी चाहिए।
यह पढ़े: सभी बैंको की ब्याजदरों की तुलना – जाने कौनसी बैंक आपको कम ब्याज पर लोन दे रही है
नोट: Home Loan की interest rates समय-समय पर बदल सकती हैं। इसलिए loan लेने से पहले संबंधित बैंक या lender की official website पर current rate और applicable terms जरूर check करें।
Pre-Approved Home Loan से जुड़ा यूट्यूब वीडियो देखे
Pre-Approved Home Loan से जुड़े सवाल
Pre-Approved Home Loan क्या होता है?
Pre-Approved Home Loan बैंक या lender की तरफ से पहले से दिया गया संभावित Home Loan offer होता है, लेकिन यह final loan approval की guarantee नहीं है।
क्या Pre-Approval का मतलब Loan Guaranteed है?
नहीं। Final loan approval के लिए बैंक documents, income, credit profile और property जैसी चीजों की दोबारा जांच कर सकता है।
Pre-Approved Home Loan किसे मिलता है?
यह बैंक के eligibility criteria के आधार पर चुने गए customers को मिल सकता है। Credit profile, income, repayment history और banking relationship जैसी चीजें इसमें महत्वपूर्ण हो सकती हैं।
क्या Pre-Approved Home Loan में ब्याज दर कम होती है?
जरूरी नहीं। Interest rate lender की policy और applicant की profile के अनुसार अलग हो सकती है।
क्या Pre-Approved Home Loan Reject हो सकता है?
हाँ। Final verification के दौरान documents, income, credit profile या property से जुड़ी समस्या मिलने पर loan reject हो सकता है।
Pre-Approved Home Loan की validity कितनी होती है?
Offer की validity बैंक और offer की terms पर निर्भर करती है। इसकी expiry date offer letter या bank app में check करें।
क्या Pre-Approved Home Loan लेने से CIBIL Score प्रभावित होता है?
सिर्फ offer मिलना और उसे देखना अलग बात है। जब आप formal loan application करते हैं और lender credit enquiry करता है, तब उसका credit report पर असर हो सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले बैंक से enquiry process के बारे में पूछना बेहतर है।
निष्कर्ष
अगर आपको बैंक की तरफ से Pre-Approved Home Loan का offer मिला है, तो यह आपके लिए उपयोगी हो सकता है क्योंकि इससे आपको अपनी संभावित loan eligibility और घर खरीदने के budget का अंदाजा मिल सकता है।
लेकिन सिर्फ Pre-Approved offer मिलने के कारण तुरंत loan लेने का फैसला नहीं करना चाहिए। Interest rate, EMI, processing fee, दूसरे charges, loan tenure और final approval की conditions को अच्छी तरह समझना जरूरी है।
सबसे जरूरी बात यह है कि Pre-Approved Home Loan को final loan की guarantee न समझें। Final approval बैंक की verification और लागू नियम व शर्तें पूरी होने के बाद ही होता है।
इसलिए offer को अच्छी तरह पढ़ें, दूसरे Home Loan offers से तुलना करें और किसी भी अनजान SMS, call या link के जरिए मिलने वाले loan offer पर भरोसा करने से पहले उसे official source से verify जरूर करें।
होम लोन से संबंधित अन्य पेज
- होम लोन क्या है ? ब्याज दरें और कैसे ले?
- होम लोन के लिए कितना सिबिल स्कोर होना चाहिए?
- होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर
- भारत में होम लोन लेने की प्रक्रिया
- सभी बैंकों की होम लोन ब्याज दरों की तुलना
- होम लोन बैलेंस ट्रांसफर
- प्री-एप्रूव्ड होम लोन कैसे ले
- भारत में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की लिस्ट
- होम लोन लाभ
- होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ का लिस्ट
- होम लोन एलिजिबिलिटी: इन शर्तों को पूरा करने पर मिल जाएगा होम लोन
अन्य बैंकों द्वारा होम लोन