होम लोन के लिए कितना सिबिल स्कोर होना चाहिए?

5/5 - (1 vote)

आम तौर पर यदि आपका सिबिल स्कोर 750 या इससे अधिक है तो आपको बड़ी आसानी से होम लोन मिल जाता है।लेकिन यदि आपका सिबिल स्कोर 750 से कम है तो आपको होम लोन लेने में दिक्कत आ सकती है लेकिन फिर भी होम लोन मिल सकता है वो कैसे जानने के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़े और समजे।

इसलिए हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे है की यदि आप होम लोन के लिए अप्लाई करते है तो होम लोन के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए (CIBIL Score for Home Loan) और एक मात्र सिबिल स्कोर होम लोन मिलने की संभावना ओ को कितना असर कर सकता है।

 

और हम यह भी बता रहे है की यदि आपका सिबिल स्कोर कम है तो आप अपने सिबिल स्कोर को कैसे बढ़ा सकते है। तो चलिए दोस्तों बिना देरी किये होम लोन सिबिल स्कोर के बारे मे विस्तार से जान लेते है।

अनुक्रम दिखाएं

सिबिल रिपोर्ट और सिबिल स्कोर क्या है? – What is CIBIL Report and CIBIL Score?

दोस्तों देखा जाए तो भारत देश में टोटल चार क्रेडिट ब्यूरो की संस्थाए काम करती है।जिसमे ट्रांसयूनियन सिबिल, इक्वीफैक्स, क्रिफ हाईमार्क और एक्स्पेरियन।ये सभी संस्थाए अपने मापदंड के अनुसार सभी का क्रेडिट रिपोर्ट बना सकते है।और इस क्रेडिट रिपोर्ट के सारांश को ही हम क्रेडिट स्कोर (Credit Score) के नाम से जानते है।

दोस्तों आपको भी पता ही है की जितने अच्छी क्रेडिट रिपोर्ट होगी।उतना ही अछा और ज्य़ादा आपका आपका क्रेडिट स्कोर होगा।हमने जो बतायी वो सभी चारो क्रेडिट ब्यूरो संस्थाओं में से सबसे लोकप्रिय ब्यूरो ट्रांसयूनियन सिबिल है।जिसकी रिपोर्ट एकदम अक्यूरेट मानी जाती है।

भारत में ज्यादातर लोग अपने क्रेडिट स्कोर को जानने के लिए इसी क्रेडिट ब्यूरो का इस्तमाल करते है। ट्रांसयूनियन सिबिल ब्यूरो की जो क्रेडिट रिपोर्ट आती है उसको ही सिबिल रिपोर्ट कहा जाता है।और उस रिपोर्ट का क्रेडिट स्कोर को ही सिबिल स्कोर(cibil score) कहा जाता है।

सिबिल कैसे बनता है?

दोस्तों सिबिल स्कोर बनना बहोत साऋ चीजो पर निर्भर करता है।उदाहरण के लिए यदि ग्राहक ली हुयी कोई भी लोन का भुगतान समय पर कर देता है तो उससे लगभग 30% का सिबिल स्कोर बनता है।ले हुए कर्ज के इस्तमाल पर लगभग 20% का सिबिल स्कोर बनता है।क्रेडिट एक्सपोजर पर 25% का क्रेडिट स्कोर बनता है।और बाकी के 25% सिबिल स्कोर सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड लों लेने पर क्रेडिट स्कोर बन जाता है।

तो दोस्तों इस तरह क्रेडिट स्कोर बनता है।

सही सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?

What should be the correct CIBIL score? : दोस्तों भारत देश में होम लोन अप्लाई के लिए जरुरी सबसे कम What should be the correct CIBIL score?सिबिल स्कोर हर लेंडर (बैंक या होम लोन संस्थान) के लिए भिन्न भिन्न हो सकता है।कोई लेंडर न्युनत्तम क्रेडिट स्कोर 650 रखता है या कोई लेंडर 700 रखता है।वो इसलिए क्योकि 650 से लेकर 749 के क्रेडिट स्कोर को सबसे ‘अच्छा‘ और सबसे ‘सही’ माना जाता है।और यदि आपका सिबिल स्कोर 750 से ज्यादा है तो उसे सबसे ‘बेहतरीन’ क्रेडिट स्कोर माना जाता है।

सिबिल स्कोर रेंज का टेबल – CIBIL Score Range Table

सिबिल स्कोर रेंज रेटिंग
300-500 खराब
550-650 औसत
650-750 अच्छा
750-900 उत्कृष्ट(सबसे बहेतरीन)

फ्री में क्रेडिट स्कोर कैसे चेक करें? – How to check credit score for free?

दोस्तों आप अपना क्रेडिट स्कोर जानना चाहते है तो आप इनमेसे यहाँ क्लिक करके किसी भी क्रेडिट ब्यूरो वेबसाइट(ट्रांसयूनियन सिबिल,इक्वीफैक्सक्रिफ हाईमार्क और एक्स्पेरियन) पर जाकर चेक(cibil score check free) कर सकते हो।लेकिन दिक्कत की बात यह है की इन सभी वेबसाइट पर एक साल में केवल एक ही बार फ्री में क्रेडिट स्कोर जान सकते है।और यदि दूसरी बार जानना हो तो आपको कुछ फीस देनी पडती है।

पैसाबाज़ार.कॉम से फ्री में क्रेडिट स्कोर कैसे चेक करे?

लेकिन दोस्तों यदि आप फ्री में अपना क्रेडिट स्कोर चेक करना (Check Credit Score for Free)  चाहते हो तो paisabazaar.com पर जाकर अपना क्रेडिट रिपोर्ट फ्री में चेक कर सकते है।दोस्तों सबसे अच्छी बात यह है की इस वेबसाइट से हर महीने एकदम अपडेटेड क्रेडिट रिपोर्ट जान सकते है।यहाँ पर आपको कोई फ़ीस या शुल्क नहीं देना पड़ेगा।यदि आप पैसाबाज़ार।कॉम से क्रेडिट स्कोर जानना चाहते है तो इस को हमने स्टेप बाय स्टेप बताया है:

  • सबसे पहले आपको यहाँ क्लिक करके पैसाबाज़ार.कॉम की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब जो पेज खुलेगा उसमे आपको अपना नाम ,जन्म तारीख,पैन कार्ड नंबर,पता और मोबाइल नंबर,इमेल डालना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर एक OTP आएगा वो डालना होगा।
  • अब आपको चेकबॉक्स पर टिक करना होगा।
  • अब, ‘Get Free Credit Report’ पर क्लिक करने के बाद कुछ ही सेकण्ड में आपको अपना क्रेडिट स्कोर लिखा हुआ दिख जाएगा।

तो दोस्तों इस तरह आप अपना क्रेडिट स्कोर फ्री में चेक कर सकते हो।

सिबिल रिपोर्ट कैसे पढ़ें? – How to read CIBIL report?

सिबिल रिपोर्ट ग्राहक की कम्प्लीट जानकारी की रिपोर्ट होती है।जिसमे आपकी क्रेडिट व्यवहार के इतिहास का विस्तृत जानकारी होती है।इस पुरे सिबिल रिपोर्ट को पुरे 6 भागो में विभाजित किया जाता है।जिसमे आपकी व्यक्तिगत की पूरी जानकारी,आपके संपर्क की पूरी जानकारी,आपके रोजगार और नौकरी की पूरी जानकारी,आपके कम्प्लीट सिबिल स्कोर की जानकारी,आपके खाता की जानकारी और आपके साथ कोई पूछताछ हुयी है तो उसकी जानकारी होती है।इस तरह आप सिबिल रिपोर्ट को पढ़ सकते है।

यह भी पढ़े:

क्या सिबिल स्कोर होम लोन मिलने की संभावना को प्रभावित करता है?

जी हां बिलकुल प्रभावित करता है।क्योकि जब भी आप होम लोन के लिए किसी भी बैंक या होम लोन संस्थान में आवेदन करते है तो बैंक वाले सबसे पहले आपका क्रेडिट स्कोर ही चेक करते है।क्रेडिट स्कोर को देखने के बाद बैंक को यह पता चल जाता है की आप होम लोन लेने के लिए सही है या नहीं।

यदि आपका क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक है तो आपको बड़ी जल्दी और आसानी से कम डोक्युमेन्ट्स पर भी होम लोन मिल सकता है।लेकिन यदि आपका क्रेडिट स्कोर 750 से कम है तो आपको होम लोन मिलाने में काफी दिक्कत आ सकती है।

सिबिल स्कोर व् सिबिल रिपोर्ट में क्या अंतर है?

सिबिल रिपोर्ट सिबिल स्कोर
सिबिल रिपोर्ट ग्राहक की कम्प्लीट जानकारी की रिपोर्ट होती है।जिसमे आपकी क्रेडिट व्यवहार के इतिहास का विस्तृत जानकारी होती है।जिसमे आपके क्रेडिट कार्ड के लेनदेन की जानकारी,लोन अकाउंट की जानकारी,या आपके ऊपर कोई पहले जांच हुयी हो तो उसकी जानकारी,आपकी पर्सनल जानकारी,पता,नौकरी या रोजगार की जानकारी होती है। सिबिल स्कोर आपकी सिबिल रिपोर्ट में लिखी 3 अंको की संख्या है।जो 300 से लेकर 900 के बिच होती है।यह स्कोर आपकी लों लेने की पात्रता,आपका क्रेडिट इतिहास और भुगतान के आधार पर बनती है।
सिबिल रिपोर्ट में आपके क्रेडिट व्यवहार के इतिहास के आखिरी 36 महीने का पूरा हिसाब शामिल होता हैं। सिबिल स्कोर ग्राहक के पिछले 24 महीनो के क्रेडिट व्यवहार के इतिहास पर आधारित है।
यह आपकी विस्तृत जानकारी का दस्तावेज है। इस में मात्र सिबिल स्कोर लिखा हुआ होता है।

 क्रेडिट रेटिंग,क्रेडिट रिपोर्ट व क्रेडिट स्कोर के बीच क्या अंतर है?

दोस्तों देखा जाए तो इन तीनो शब्दों का मतलब हमें एक जैसा लगता है।और हम भ्रमित हो जाते है।लेकिन यह तीनो शब्द का मतलब अलग अलग होता है।चलिए हम बड़ी आसानी से आपको समजा देते है।

क्रेडिट रिपोर्ट क्रेडिट रेटिंग क्रेडिट स्कोर
क्रेडिट रिपोर्ट आपके फिनांस के व्यवहारों का दस्तावेज है।जिसमे सभी  लोन और क्रेडिट की जानकारी होती है। यह निजी तौर पर किसी संस्था को दिए गए क्रेडिट स्कोर होते है। क्रेडिट स्कोर आपके क्रेडिट अंको को दर्शाता है।यह क्रेडिट रिपोर्ट का ही 3 अंको का संख्या सूचक है।
इस रिपोर्ट में आपकी जानकारी लगभग 7 सालो तक रहती है।उसके बाद बदल जाती है। क्रेडिट रेटिंग समय समय पर चेंज होता रहता है। क्रेडिट स्कोर 30 से 45 दिनों के बाद चेंज होता रहता है।
क्रेडिट रिपोर्ट आपकी सालो की जानकारी का विस्तृत माहिती से भरा दस्तावेज है। क्रेडिट रेटिंग एएए, एए, बी+, ए+ में दर्शाई जाती है। यह क्रेडिट स्कोर 300-900 के बीच में चेंज होता रहता है।

यह भी पढ़े:

 अपना सिबिल स्कोर कैसे सुधारें? – How to improve CIBIL score?

लेकिन दोस्तों यदि आपका क्रेडिट स्कोर 750 से कम है और आपको होम लोन लेने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो टेंशन लेने की बात नहीं है।क्योकि हम आपको यहाँ बता रहे है की आप अपना सिबिल स्कोर कैसे सुधार सकते है।आप अपना क्रेडिट स्कोर कैसे बढ़ा सकते हो(cibil score kaise badhaye)।तो चलिए बिना देरी किये जान लेते है(how to improve cibil score)।

इएमआई का समय पर भुगतान : यदि आपने कोई लोन ले रखी है तो उस लोन का भुगतान समय पर कर देना चाहिए।जिससे आपकी क्रेडिट स्कोर बढ़ जायेगी।

इएमआई भुगतान की अवधि : दोस्तों जब भी आप लोन लेते हो और यदि आप इएमआई भुगतान की अवधि को लंबा रखते है।तो उसकी मदद से आपका इएमआई भी कम आयेगा।और आप अपने इएमआई को समय पर चुका पायेंगे जिससे आपका बैंक में लेन देन का रेकोर्ड अच्छा रहेगा और आपका क्रेडिट स्कोर बढेगा।

 

क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान : यदि आपने किसी बैंक से क्रेडिट कार्ड ले रखा है और तो उस क्रेडिट कार्ड को कही आप यूज करते है तो उस बिल को समय पर पे करने से आपका क्रेडिट स्कोर में बढ़ोतरी हो जायेगी।

पुराने क्रेडिट कार्ड को बंध ना करवाए : यदि आप अपने पुराने क्रेडिट कार्ड को बांध करवा देते है तो आपका क्रेडिट स्कोर एकदम से काफी कम हो सकता है।इसलिए कभी भी अपना क्रेडिट कार्ड को बांध ना करवाए।क्योकि उस क्रेडिट कार्ड से भी आपके क्रेडिट रिपोर्ट में काफी हिस्टरी बनी होगी।

हर महीने अपने क्रेडि कार्ड रिपोर्ट करना : दोस्तों यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड रिपोर्ट को हर महीने चेक करते है तो क्रेडिट स्कोर कम हो रहा है तो आपको पता चल जाएगा की किस कारण से क्रेडिट स्कोर कम हो रहा है।जिसकी मदद से आप अपनी गलती को सुधारके क्रेडिट स्कोर को बढ़ा सकते हो।

क्रेडिट यूटिलाईज़ेशन रेश्यो को कम रखें: सबसे पहले यह जानना जरुरी है की क्रेडिट यूटिलाईज़ेशन रेश्यो होता क्या है।इसका मतलब हैकि यदि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है।और उसमे से आप 50 हजार रुपया खर्च करते है तो आपका क्रेडिट यूटिलाईज़ेशन रेश्यो 50% होगा।अक्सर यह सलाह दी जाती है की आप अपना क्रेडिट यूटिलाईज़ेशन रेश्यो 30% से ज्यादा ना बढाए।यह करने से आपका क्रेडिट स्कोर बहेतर हो जाएगा।

एक ही समय पर एक से ज्यादा लोन के लिए आवेदन ना करे : जब भी आप लोन के लिए आवेदन करते है तो बैंक या लोन संस्थान ग्राहक की क्रेडिट रिपोर्ट देखने के लिए क्रेडिट ब्यूरो में हार्ड-इन्क्वायरी  करते है।दोस्तों हार्ड-इन्क्वायरी  करने से आपके क्रेडिट स्कोर से कुछ पॉइंट कम हो जाते है।यदि आपने कई जगह से बेंको द्वारा हार्ड-इन्क्वायरी करी जायेगी तो आपका क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है।इसीलिए कहा जाता है की एक ही समय पर एक से ज्यादा लोन के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए।

होम लोन लेने से पहले किस बातो का ध्यान रखे

होम लोन लेने से पहले आपको यह ध्यान रखना है की आपको अपना क्रेडिट रिपोर्ट चेक कर लेना है।यदि आपका क्रेडिट स्कोर कम है तो आपका होम लोन का आवेदन केंसल हो सकता है।इसलिए क्रेडिट स्कोर कम है तो उन्ही बांको में आवेदन करे जो कम क्रेडिट स्कोर पर भी होम लोन प्रदान करते हो।

दूसरी बात यह ध्यान रखे की जब भी आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट निकलवाये तब यह जांच करले की कोई गलत जानकारी आपके क्रेडिट रिपोर्ट में है तो नहीं।यदि है तो उस गलती को तुरंत क्रेडिट ब्यूरो को बताये।और अपनी गलती को सुधारे।उसके बाद ही होम लोन के लिए आवेदन करे।

और आगे हमने बाताये अनुसार एक से ज्यादा बेंको में होम लोन के लिए आवेदन ना करे।बस यही सब बाते आपको ध्यान रखनी है जब आप होम लोन के लिए आवेदन कर रहे हो।

अच्छा क्रेडिट स्कोर से कम ब्याज दरों पर होम लोन मिल सकती है क्या ?

जी हां दोस्तों यदि आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ज्यादा है तो कई बैंक और लोन संस्थान आपको कम ब्याज पर होम लोन प्रदान कर सकते है।

खुद का सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?

सिबिल ब्यूरो की वेबसाईट पर जाए,अपनि पर्सनल जानकारी डाले,अपनी पहचान को otp से वेरीफाई करे।और डैशबोर्ड में जाकर अपना खुद का सिबिल स्कोर चेक करे।ज्यादा जानकारी के लिए हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़े।

मोबाइल से सिविल कैसे चेक करें?

मोबाइल से सिबिल स्कोर चेक करने के लिए किसी भी ब्राउजर में क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाईट पर जाए,अपनि पर्सनल जानकारी डाले,अपनी पहचान को otp से वेरीफाई करे।और डैशबोर्ड में जाकर अपना खुद का सिबिल स्कोर चेक करे।ज्यादा जानकारी के लिए हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़े।

सिबिल स्कोर कितने दिन में ठीक होता है?

सिबिल स्कोर अपडेट होने में 30 से लेकर 45 दिनों का समय लग जाता है।अपडेट होने के बाद आपका सिबिल स्कोर ठीक हो जाएगा।

मैं सिबिल से पूछताछ कैसे हटा सकता हूं?

CIBIL क्रेडिट ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।अब Dispute Resolution पर क्लिक करे।एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको जो भी चीज हटानी है वो लिखे और सबमिट करदे।आपका काम हो जाएगा।

सिबिल स्कोर माइनस 1 क्यों होता है?

सीबील के अंक -1 का मतलब यह है की आपके पास कोई क्रेडिट इतिहास नहीं है।कोई भी लोन का इतिहास भी नहीं है।आपने कोई क्रेडिट कार्ड भी नहीं ले रखा होगा।इसलिए आपका कोई क्रेडिट स्कोर बना हुया नहीं है।

सिविल को मेल कैसे करें?

सिबिल को मेल करने के लिए आप सिबिल की इस मेल आईडी पर info-cibil.com इमेल भेज सकते है।और आप चाहे तो कस्टमर केर नंबर 22-66384666 पर कॉल भी कर सकते हो।

क्या सिबिल स्कोर ना होने पर होम लोन मिल सकता है?

दोस्तों सिबिल स्कोर ना होने पर आपको होम लोन मिलना काफी मुश्कित हो जाता है।लेकिन कई बैंक उन लोगो को भी होम लोन दे देते है जिनकी अच्छी खासी नौकरी हो,नौकरी में स्थिरता हो,अच्छी खासी इनकम का स्त्रोत हो।पर नुकसान सिर्फ यह है की बैंक क्रेडिट स्कोर बिना होम लोन तो देते है लेकिन ब्याजदर को बढ़ा देते है।

सिबिल से नाम कैसे हटाये?

सिबिल रिपोर्ट में आपका नाम सिबिल डिफाल्टर के लिस्ट में आ गया है और आप उसे हटाना चाहते है तो आपने जिस बैंक या लोन संस्थान से लोन लिया है उसे कोर्ट के बहार ही पे कर दे।उसके बाद कोर्ट से बैंक आपका केस वापस ले लेंगी।इस तरह आपका लोन का भुगतान हो जाएगा।और सिबिल रिपोर्ट में से नाम भी हट जाएगा।

आपने क्या सिखा ??(Conclusion)

तो दोस्तों हमारा ये इन्फर्मेशनल लेख भारत में होम लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए ? कैसा लगा अगर आपको लगता है की इस लेख Cibil Score for Home Loan In Hindi में कुछ सुधार करने की जरुरत है,तो आप हमें कमेन्ट बॉक्स में टिपण्णी कर सकते है।

यदि आपको लगता है की हमारे ये लेख सिबिल स्कोर को कैसे बढाए पढ़ने से आपको कुछ सिखने को मिला है तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ facebook,whatsapp और Twitter पर शेर जरुर करियेगा।

धन्यवाद।

अन्य लेख पढ़े:

Sharing Is Caring:

Hello दोस्तो !! मै Sureshsinh Chauhan आपका स्वागत करता हु हमारे इस ब्लोग मे। मै इस ब्लोग का Founder और Writer हु।

Leave a Comment