अजिंक्य रहाणे का जीवन परिचय | Ajinkya Rahane Biography Hindi

5/5 - (1 vote)

हेल्लो दोस्तों कैसे हो आप सब ?? इस लेखमें में आपको बताऊंगा अजिंक्य रहाणे का जीवन परिचय को (Ajinkya Rahane Biography Hindi).अजिंक्य रहाणे भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उप-कप्तान है.वो टेस्ट क्रिकेट में मध्यम क्रम के बल्लेबाज है.आईपीएल में रहाणे दिल्ही केपिटल की टीम में खेलते है.तो चलिए दोस्तों अजिंक्य रहाणे की जीवनी को विस्तार से पढ़ते है.

क्रिकेट की दुनिया में तकनीक और हुनर के दम पर खुद को स्थापित करना बड़े क्रिकेटर की पहचान होती है.अजिंक्य रहाणे की गिनती ऐसे ही क्रिकेटरों में की जाती है,जो मेच के रुख को सयंम और स्थिरता से बदलकर रख देते है.इसीलिए कोई उसे जिंक कहता है तो कोई “ध वोल” के नाम से पुकारता है.

कहते है मेच किसी भी टीम से साथ हो मेच की स्थिति कुछ भी हो अजिंक्य रहाणे खुद की ले को एक सामान रख कर क्रिकेट खेलते रहते है.कहते है की शांत स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के धनि रहाणे को खुबसूरत कवर ड्राइव और गेंदबाजो को चकमा देने वाला कट सबसे ज्यादा पसंद है.

अजिंक्य रहाणे  का जन्म साल 1988 में जून महीने में 6 तारीख को हुआ था.उनके पिता का नाम मधुकर बाबुराव रहाणे है और उनकी माता का नाम सुजाता रहाणे है.उनके बड़े भाई का नाम शशांक है और उनकी बहन का नाम अपूर्वा है.

अनुक्रम दिखाएं

अजिंक्य रहाणे का बचपन – Ajinkya Rahane Early Life

दोस्तों कहते है की अजिंक्य रहाणे ने बहोत छोटी उम्र में ही बल्ला थाम लिया था.देखते ही देखते मैदान पर रन बरसाने लगे.रहाणे की क्रिकेट प्रतिभा की चर्चा दुनिया भर में हो रही थी.रहाणे मैदान के हर कोने से रन बटोरने में माहिर है.

अजिंक्य रहाणे का घरेलु क्रिकेट करियर – Ajinkya Rahane Domestic Career

क्रिकेट के खेल में बहोत तेजी से निखार लाने के बाद रहाणे के हर शॉर्ट्स में रचनात्मकता झलकने लगती है.तभी उनके चाहने वाले उन्हें राहुल द्रविड़ भी कहते है.वैसे भी संघर्ष का रास्ता जितना लंबा होता है सफलता उतनी ही जोरदार होती है.बचपन में रहाणे अपनी माँ के साथ हरदिन 3 किलोमीटर पैदल चलकर क्रिकेट सिखने जाते थे,आज नतीजा दुनिया के सामने है.

मुंबई की टीम के लिए जब उन्हें रणजी मेच में खेलने का मौक़ा मिला उसी दिन ये तय माना जा रहा था की रहाणे एक दिन टीम इंडिया के लिए जरुर खेलेंगे.मुंबई रणजी टीम में रहाणे ग्यारह में ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने एक सीजन में 1000 से ज्यादा रन बनाये हो.

Ajinkya Rahane biography hindi Height, Weight,Family, Age, Wife,Cast(अजिंक्य रहाणे जीवनी, इतिहास, शिक्षा, जाति, परिवार, पत्नी, माता)

पूरा नाम(Full Name) अजिंक्य मधुकर रहाणे
जन्म(Born) Ashwi KD, Ahmednagar, Maharashtra, India
जन्म तारीख(Date Of Birth) 6 June 1988
परिवार(Family) माता(Mother) –सुजाता रहाणे

 

पिता(Father) –  मधुकर बाबुराव रहाणे

पत्नी(Wife) राधिका धोपावकर
Height(लम्बाई) 1.68 मीटर (5 फिट 6 इंच)
वजन(Weight) 60 किलो ग्राम
उम्र(Age) 38 साल (as of 2026)
जाती(Cast) मराठा (Maratha,hindu)
पुत्री (Daughter) आर्या(Arya)
जर्सी नंबर(Jersey Number) इण्डिया#27

 

दिल्ही केपिटल #3

कुल आय(Net Worth) 2 मिलियन डॉलर

 

अजिंक्य रहाणे का अंडर19 करियर – Ajinkya Rahane Under19 Career

रहाणे ने अंडर 19 में भी इंडिया के लिए अछा प्रदर्शन किया.इसके बाद ओस्ट्रेलिया में होने वाली इमर्जिंन ट्रोफी में खेलेने के लिए चुना गया वहा उस टूर्नामेंट में दो शानदार शतक लगाकर रहाणे सुर्खियो में आ गए.

उंडर 19 के लिए रहाणे को 2007 में न्यूजीलेंड दौरे के लिए चुना गया इस टूर में क्रिकेट के स्टार विराट कोहली,इशांत शर्मा और रविन्द्र जाडेजा भी साथ थे.न्यूजीलेंड की तेज पिचों पर रहाणे ने दो शानदार शतक लगाए.उनके ऊपर क्रिकेट के चयनकर्ता ओ की निगाहें वाही से टिक गयी.इन तमाम प्रभावशाली प्रदर्शनों में रहाणे की क्रिकेट लाइफ को बदलकर रख दिया.

अंतर्राष्ट्रीय करियर – International Career Of Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane

Debut Date vs Team Stadium
Test Debut Mar 22, 2013 Australia Arun Jaitley Stadium
ODI Debut Sep 03, 2011 England Riverside Ground
T20 Debut Aug 31, 2011 England Emirates Old Trafford
IPL Debut Apr 27, 2008 Deccan Chargers Dr DY Patil Sports Academy

 

अजिंक्य रहाणे का टी ट्वेंटी करियर – Ajinkya Rahane T20 Career

रहाणे को सबसे पहले टी ट्वेंटी में खेलने को मौक़ा मिला था,अगस्त का महीना और साल 2011 था,मानचेस्टर के मैदान पर सामने इंग्लेंड की टीम खेल रही थी.पुरे मेच में रहाणे ने सबसे ज्यादा रन बनाए 49 गेंदों पर 61 रन बनाये जिसमे 8 शानदार चौके शामिल थे.इस पारी के बाद उन्होंने ये साबित कर दिया कम ओवर वाले खेल में भी वो दमखम दिखाने का पूरा माद्दा रखते है.

अजिंक्य रहाणे का वनडे करियर – Ajinkya Rahane ODI Carrer

2011 में उन्हें पहली बार इंग्लेंड की टीम के खिलाफ पहली बार टीम इंडिया के लिए वनडे मेच में मैदान पर उतारा गया.पहले में रहाणे ने 40 रन की पारी खेली,इस मेच के साथ ही पुरे टूर्नामेंट में समजदारी भरे शॉर्ट्स और टाइमिंग के बदौलत रहाणे कई क्रिकेट पंडितो के फेवरेट बन गए.आगे मौके मिलते गए और रहाणे उन मौको को अपने लिए मुबारक बात में तक्दिल करते गए.

अजिंक्य रहाणे का टेस्ट करियर – Ajinkya Rahane Test Career

टीम इंडिया में रहाणे को दो साल हो गए थे.चयनकर्ताओ की निगाहों में भी उनका स्थान लगभग तय हो गया था.२०१३ में टेस्ट टीम में उन्हें स्थान दिया गया.अब वो भारतीय टीम के टेस्ट खिलाड़ी भी बन गए थे.पहला टेस्ट खेलने के लिए रहाणे दिल्ही के फिरोज शाह कोटला मैदान पर उतारे थे.सामने ओस्ट्रेलिया की टीम थी दोनों पारिओको जोड़ कर वो मात्र 8 रन बना सके,खैर इस असफलता के बावजूद चयनकर्ताओ और कप्तान महेंद्रसिंह धोनी का भरोसा अजिंक्य रहाणे पर बना रहा.

आगे आने वाले सीरिज में इस भरोसे को रहाणे ने बिलकुल सही साबित किया.अबतक रहाणे चयनकर्ताओ के इतने ख़ास बन गए की धोनी की अनुपस्थिति में रहाणे को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया.वो साल था 2015 का आधा साल बिट जाने के बाद भी टीम इंडिया को किसी सीरिज में जित नहीं मिली थी.ये वो दौर था जब बांग्लादेश से हार की वजह से महेंद्रसिंग धोनी की कप्तानी पर चारो तरफ से सवाल उठ रहे थे.

ये लेख भी पढ़े:

इसी बिच टीम इंडिया को मेच खेलने जिम्बाबे जाना था.टीम इंडिया रहाणे की अगुवाई में जिम्बाबे गयी तो कई सवाल थे लेकिन जब टीम लौटी तब तक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में जित की कहानी लिखी जा चुकी थी.ये जित टीम इंडिया के लिए 2015 की पहली सीरिज जित थी.

कप्तानी को लेकर रहाणे जब एक बार परेशान हुए 2017 में ओस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया टेस्ट सीरिज खेल  रही थी.अचानक कप्तान कोहली चोटिल हो गए कप्तानी की जिम्मेदारी रहने के कंधो पर आ गयी अगले मेच में टॉस के लिए सिक्का उछालना उनके लिए काफी तकलीफ देह था इसके लिए रहने ने सिक्का उछालने की काफी प्रेक्टिस की थी.इसी बात को लेकर टीम प्लेयर्स ने उन्सका काफी मजाक उड़ाया था.

शानदार बल्लेबाजी के साथ ही स्लिप में रहाणे की फील्डिंग गजब की मानी जाती है उसका उदाहरण दिखा था ओस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2017 में धर्मशाला के मैदान पर.इस मेच में रहने ने मात्र 0.26 सेकण्ड के रिअक्शन टाईम में स्लिप के स्थान पर पिटर हेन्द्स्कोम्ब का केच पकड़ लिया था.

अजिंक्य रहाणे का आईपीएल करियर – Ajinkya Rahane IPL Career

साल २०१२ के आईपीएल टूर्नामेंट में रहाणे के फेन फोलोवर्स की संख्या बहोत तेजी से बढ़ी,बेंगलोर की टीम के खिलाफ उनका शतक चर्चाओं में बना रहा.जब सीजन का अंत हुआ तो रहाणे के खाते में 500 से ज्यादा रन थे.इसी तरह २०१३ में भी उनका जलवा आईपीएल में ऐसे ही बरकरार रहा.लोग रहाणे को आईपीएल स्टार के नाम से पुकारने लगे.आईपीएल में उनके नाम एक ओवर में 6 चौके लगाने का भी रेकोर्ड दर्ज है.

अजिंक्य रहाणे के अंतर्राष्ट्रीय रेकोर्ड्स – Ajinkya Rahane World Records

टेस्ट मैच:

  1. एक टेस्ट मैच में एक गैर-विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा कैच लेने की संख्या (8 कैच थे)
  2. test match की हर एक इनिंग में  में सेंच्युरी  बनाने वाले 5वें इन्डियन बेट्समेन बने.
  3. 2018 – The Times of India के महाराष्ट्र के Most Desirable Men of Maharashtra में छठे स्थान पर रखा गया था

अजिंक्य रहाणे को मिले हुए पुरस्कार Ajinkya Rahane Awards

  1. अर्जुन पुरस्कार :क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था.16 सितंबर, 2016 को नई दिल्ली में
  2. 2014-15: CEAT इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर
  3. 2006-07:सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 क्रिकेटर के लिए एमए चिदंबरम ट्रॉफी
  4. December 2020 :Mullagh medal से सम्मानित किया गया, जिसे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच के लिए सम्मानित किया गया,वह इसे प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति थे.

अजिंक्य रहाणे की रोचक बाते – Interesting Facts About Ajinkya Rahane

  • दरअसल अजिंक्य रहाणे जो है वो कराटे में भी बेल्ट जीते हुए है.
  • और शेरडी वाले साईबाबा के परम भक्त भी है.
  • वो क्रिकेट की प्रेक्टिस को जीतनी अहेमियत देते है उतनी ही ध्यान लगाने को भी अहमियत देते है.लेकिन इस बिच 2019 विश्वकप में उनका सिलेक्शन नहीं हुआ इसने उनको परेशान जरुर कर दिया था.
  • शादी के बाद एक इंटरव्यू में उनकी पत्नी राधिका ने बताया की रहाणे जब तक घर में होते है तो वो सोफे पर बैठ करे घंटो गुजार देते है.

अजिंक्य रहाणे की निजी जिंदगी – Ajinkya Rahane Personal Life

जिंदगी की पिच पर रहाणे बोल्ड हो चुके थे 2014 के सितम्बर महीने में अपनी बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर(Ajinkya Rahane Wife) से उन्होंने शादी करली.रहाणे के जानने वाले बताते है की उन्होंने अपनी शादी में जींस टीशर्ट में ही चले गए थे.एक इंटरव्यू के दौरान रहाणे ने इस गलती को अबतक की सबसे बड़ी गलती बताया था.

अक्टूम्बर 2019 को उनके यहाँ बेटी का जन्म हुआ था जिसका नाम आर्या रखा गया है.

Ajinkya Rahane Media Accounts

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 30 जुलाई 2026 को किया संन्यास का ऐलान

भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। अपने शांत स्वभाव, शानदार तकनीक और मुश्किल परिस्थितियों में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले रहाणे ने करीब डेढ़ दशक तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की।

रहाणे का नाम उन खिलाड़ियों में लिया जाता है जिन्होंने विदेशी दौरों पर भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलीं। टेस्ट क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी और टीम के लिए निभाई गई जिम्मेदारियां हमेशा याद रखी जाएंगी।

अजिंक्य रहाणे ने कब लिया संन्यास?

30 जुलाई 2026 को अजिंक्य रहाणे ने आधिकारिक तौर पर पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट का ऐलान किया। इस घोषणा के साथ ही भारतीय क्रिकेट के एक शानदार अध्याय का अंत हो गया।

उनके संन्यास की खबर सामने आते ही क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों, पूर्व क्रिकेटरों और प्रशंसकों ने उन्हें सफल करियर के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की।

अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय करियर

अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूपों में खेला। हालांकि उनकी सबसे बड़ी पहचान टेस्ट क्रिकेट में बनी। विदेशी पिचों पर संयम के साथ बल्लेबाजी करना उनकी सबसे बड़ी ताकत थी।

उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण शतक लगाए और टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।

2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरा हमेशा रहेगा यादगार

रहाणे के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2020-21 का ऑस्ट्रेलिया दौरा शामिल है। एडिलेड टेस्ट में हार के बाद उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली और मेलबर्न टेस्ट में शानदार शतक लगाया।

उनकी कप्तानी में भारत ने ब्रिस्बेन में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इसे भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार टेस्ट सीरीज जीतों में गिना जाता है।

अजिंक्य रहाणे की प्रमुख उपलब्धियां

  • भारत के भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाज़ों में शामिल रहे।

  • विदेशी सरज़मीं पर कई यादगार शतक लगाए।

  • 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को ऐतिहासिक सीरीज जीत दिलाई।

  • कई वर्षों तक भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान की भूमिका निभाई।

  • अपने शांत स्वभाव और खेल भावना के लिए दुनिया भर में सम्मान हासिल किया।

भारतीय क्रिकेट में रहाणे का योगदान

अजिंक्य रहाणे उन खिलाड़ियों में रहे जिन्होंने हमेशा टीम को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों से ऊपर रखा। चाहे कप्तानी की जिम्मेदारी हो या मध्यक्रम में बल्लेबाजी, उन्होंने हर भूमिका को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया।

उनकी तकनीक, धैर्य और अनुशासित खेल ने उन्हें आधुनिक दौर के सबसे सम्मानित भारतीय क्रिकेटरों में शामिल किया।

निष्कर्ष

30 जुलाई 2026 को अजिंक्य रहाणे के संन्यास के साथ भारतीय क्रिकेट के एक महत्वपूर्ण दौर का समापन हो गया। मैदान पर उनका शांत व्यक्तित्व, मुश्किल परिस्थितियों में खेली गई पारियां और यादगार कप्तानी हमेशा क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में बनी रहेगी। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

अजिंक्य का अर्थ – Ajinkya ka Arth

अजिंक्या का मतलब सुप्रीम होता है, जिसको पराजित नहीं किया जा सकता

अजिंक्य रहाणे की उम्र कितनी है

अजिंक्य रहाणे की उम्र 38 साल है(2026 तक)

अजिंक्य रहाणे वर्तमान टीम

क्रिकेट से सन्यास ले लिया है.

Who is Ajinkya Rahane Wife

Radhika Dhopavkar

What is the age of ajinkya rahane

38 years old (as of 2026)

आज आपने क्या सिखा?

तो दोस्तों आपको हमारा यह लेख अजिंक्य रहाणे का जीवन परिचय कैसा लगा.मुझे आशा है की इस लेख ajinkya rahane biography hindi से आपको कुछ सिखने को जरुर मिला होगा.

हमारा यह आर्टिकल ajinkya rahane biography hindi अछा लगा हो तो अपने फ्रेंड्स के साथ जरुर शेयर करे.इस लेख अजिंक्य रहाणे का जीवन परिचय से सम्बंधित कोई सवाल हो या कोई सुजाव हो तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है.

धन्यावाद.

ये भी पढ़े :

 

Sharing Is Caring:

Hello दोस्तो !! मै Sureshsinh Chauhan आपका स्वागत करता हु हमारे इस ब्लोग मे। मै इस ब्लोग का Founder और Writer हु।

Leave a Comment