सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Suryakumar Yadav Biography In Hindi

4.3/5 - (3 votes)

हेल्लो दोस्तों कैसे हो आप सब ?? आज हम आपके लिए भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय लेके आये है.जिसमे आप पढेंगे कैसे सूर्यकुमार यादव ने कड़ी महेनत करके टीम इंडिया में जगह बनाके सफलता पायी. आज आपको Suryakumar Yadav Biography hindi में जरुर पढ़नी चाहिए.तो चलिए दोस्तों पढ़ ते है इस मोटिवेशनल लेख सूर्यकुमार यादव की जीवनी को पढ़ते है.

अनुक्रम दिखाएं

Suryakumar Yadav (Cricketer) Biography hindi, Height, Age, Wife & Family

पूरा नाम Full Name सूर्यकुमार अशोक यादव Suryakumar Ashok Yadav
Nickname SKY
Profession बल्लेबाज Cricketer (Batsman)
कोच Coach/Mentor (s) HS Kamath, Chandrakant Pandit, Vinod Yadav
टीम Team India,Mumbai indians,kkr
परिवार Family Wife/Spouse-Devisha Shetty (Dance Coach)

Father- Ashok Kumar Yadav (Engineer in BARC)

Mother- Swapna Yadav

लम्बाई Height in centimeters- 180 cm
वजन Weight 75 kg ,pounds- 165 lbs
जन्म तारीख Date of Birth 14 September 1990
Favourite Shot Sweep shot
उम्र Age (as of 2023) 36  years(2026 तक)
पता Address Anushakti Nagar, Chembur, Mumbai
स्कूल School Atomic Energy Central School, Mumbai
कोलेज College(s) Atomic Energy Junior College, Mumbai Pillai College of Arts, Commerce and Science, Mumbai
Educational Qualification Bachelor of Commerce (B.Com)

Suryakumar Yadav Biography hindi (सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय बायोग्राफी जीवनी हिंदी में)

दोस्तों T-20 क्रिकेट ने कई ऐसे चहेरो को मौक़ा दिया उन्हें कम वक्त में स्टार बनते देर नहीं लगी.वैसे जिसिको अपने खेल,हुनर,होंसले का परिचय देने का मौक़ा मिले और वो सफल हो जाए तो फिर उस नाम को सूर्यकुमार यादव कहते है.IPL और भारतीय टीम में सूर्याकुमार की चमक ने हर किसीको प्रभावित किया है,दर्शको को,अपने प्रशंषको को,चयनकर्ताओ को और तो और अपने विरोधियो को.

IPL 2021 में सूर्यकुमार यादव Mumbai Indians के लिए खेल रहे है.वैसे तो उनकी चर्चा पहले भी की जा चुकी है.लेकिन इस बार उनकी प्रतिभा का चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं बलकी विदेशो में भी चमक रहा है.
सुर्याकुमार यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ.पिता अशोक यादव इंजिनियर थे.सूर्या जब 10 साल के थे उनका पूरा परिवार वाराणसी से मुंबई शिफ्ट हो गया.पिता को अपने बेटे के हुनर पर भरोसा था,हौसला बढाया और क्रिकेट कोचिंग देने का फैसला किया.सूर्या कुमार के चाचा उनके पहले कोच बने.और फिर यही से शुरू हुयी क्रिकेट को एक नायाब हीरा देने की तैयारी.

हर दिन के साथ सूर्यकुमार के खेल में निखार आने लगा.और असाधारण महेनत ने सूर्या को अलग कतार में खडा कर दिया.कुछ साल में नतीजे भी दिखने लगे.सूर्यकुमार की प्रतिभा छाप छोडने लगी थी,हर किसीके मुह से बस एक ही बात निकलती थी ‘‘लड़का क्रिकेट में बड़ा नाम करेगा”.

माँ बाप के एक लौटे संतान सूर्यकुमार सामने चुनौती बड़ी थी.हर दिन एक टार्गेट पूरा करना और फिर उसी राह पर आगे बढ़ते रहना फितरत में शामिल हो गया था.समय का पहिया चलता रहा,सूर्याकुमार के बल्ले से रन निकलते रहे.पहले संघर्ष और फिर फर्स्ट क्लास क्रिकेटर की बारी.

Domestic Career of Suryakumar Yadav

साल 2010 में सूर्यकुमार को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मौक़ा मिला.और मुंबई की टीम में खुद को साबित करना आसान नहीं था.लेकिन जिसके हिस्से में केवल प्रतिभा हो उसकी पहेचान सबसे अलग बनती है.सुर्याकुमार यादव ने इसे साबित किया.दिल्ही के खिलाफ सूर्य ने जो पारी खेली उसमे दिख गया की इस बल्लेबाज के बल्ले से रन कबतक निकलेंगे और कैसे निकलेंगे.

इसके बाद विजय हजारे ट्रोफी में सूर्यकुमार को मौक़ा मिला,सामने गुजरात की टीम थी सिर्फ 37 गेंदों में सूर्य ने 41 रन बनाए.इस मेच में फी फोम गजब का दिख रहा था.इसके बाद भी घरेलु क्रिकेट में कई मौके आये जिअसमे उन्होंने खुद को साबित किया.

आम देखा जाए तो विजय हजारे ट्रोफी के साथ साथ सैयद मुस्ताक अली ट्रोफी,अंडर 22 और फिर रणजी ट्रोफी हर मौको को सूर्यकुमार शानदार साबित करते गए.

रणजी ट्रोफी के एक मेच को लेकर आज भी उनका जिक्र होता है जब 2011-12 में उन्होंने ओड़िसा के खिलाफ दोहरा शतक लगा दिया था.इस सीजन में सूर्य ने 9 मेच में 754 रन बनाए जो सबसे ज्यादा थे.

IPL Career of Suryakumar Yadav

IPL debut किया  Pune Warriors के खिलाफ  Wankhede Stadium में  Apr 06, 2012 तारीख को

अबतक क्रिकेट के मैदान से निकला सूर्यकुमार का नाम आईपिएल के दरवाजे तक पहुच चुका था.साल 2012 में मुंबई इंडियंस की टीम में उनको मौक़ा मिला,हालाकी प्लेइंग ११ में जगह ना के बराबर मिली कारण था टीम में कई धाकड़ क्रिकेटर पहले से ही बने हुए थे.2012 से लेकर 2013 तक वो मुंबई इंडियनस के साथ रहे,

इसके बाद उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौक़ा मिला कोलकाता नाईट राइडर की टीम के साथ.2014 के सीजन के बाद 2015 में फिर से सूर्य का नाम लोगोकी जुबान पर आया.2015 में मुंबई के खिलाफ एक मेच में 20 गेंदों में उन्होंने 46 रनों की पारी खेली इस पारी में 5 छक्के शामिल थे.

कोलकाता के बाद सूर्य को फिरसे मुंबई ने खरीद लिया.इस बार रकम भी डी गई और्मौके भी दिए गए.सूर्यकुमार ने फिर से खुदको साबित किया.2019 की सीजन में 16 मेच खेले और 424 रन बनाए.2020 की सीजन में फिरसे सूर्य को मुंबई ने अपनी टीम में रखा.और इस सीजन में भी सूर्यकुमार ने शानदार खेल खेलके सबका मन मोह लिया.

सूर्य की प्रतिभा को देखकर ही न्यूजीलेंड के पूर्व क्रिकेटर स्कोट स्टायरिश ने ट्वीट करके कहा ‘‘आशचर्य है की अगर सूर्यकुमार यादव आंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना पसंद कर रहे है तो वो विदेश जाकर न्यूजीलेंड के लिए खेल सकते है”

IPL के एक मेच के जित के बाद जिस अंदाज में सूर्यकुमार ने रिएक्शन दिया उसे लेकर सोशियल मीडिया में काफी चर्चा हुयी लोगो ने उनके इस अटीट्युड को पसंद किया जिस विशवास के साथ सूर्य ने वो रियक्शन दिया था उससे साफ़ है की उनको अपने मंजिल तक पहुचने का कैसा और कितना इन्तेजार है हालांकी शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया में सिलेक्ट नहीं होने पर उन्हें थोड़ी निराशा जरुर हुयी होंगी.लेकिन ऐसे मौके पर रवि शाश्त्री ने सामने आकर कहा ‘सूर्य को अभी धैर्य की जरुरत है’.

Suryakumar Yadav Wife – Personal Life निजी जिंदगी

कोलेज में क्रिकेट के लिए फेमस सूर्य पर उनकी कोलेज की ही एक लड़की का दिल आ गया,वजह सिर्फ क्रिकेट.संयोग से सूर्य भी उसी लड़की देविशा से दिल लगा बैठे.बात आगे बढ़ी,उन्होंने शादी का फैसला किया,घर के लोग भी तैयार हुए और क्रिकेटर सूर्यकुमार और डांस कोच देविशा की शादी हो गयी.

दोस्तों और वो दिन आ ही गया जब सूर्यकुमार को टीम इंडिया की तरफ से खेलने को मौक़ा मिला.उनके मिले इस मौके को भी उन्होंने सफल करके दिखाया है और आज सुर्याकुमार यादव टीम इंडिया के उभराते हुए सितारे है.

International career of Suryakumar Yadav

ODI debut किया  Sri Lanka के खिलाफ R.Premadasa Stadium में Jul 18, 2021 को किया था.

T20 debut किया England के खिलाफ Narendra Modi Stadium में Mar 14, 2021 तारीख को किया .

Test debut: Australia के खिलाफ Vidarbha Cricket Association Stadium (Nagpur) में Feb 09, 2023 को किया था।

सूर्यकुमार यादव का T20I कप्तान के रूप में करियर (T20 Captaincy)

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करते हुए अपनी आक्रामक सोच और सकारात्मक नेतृत्व से अलग पहचान बनाई है। बल्लेबाज़ के रूप में उनकी बेखौफ शैली कप्तानी में भी देखने को मिलती है। मैदान पर वे खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका देते हैं और मैच की स्थिति के अनुसार तेज़ फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं।

टी20 क्रिकेट में कप्तान के रूप में उनका मुख्य फोकस आक्रामक बल्लेबाज़ी, तेज़ फील्डिंग और गेंदबाज़ों का सही उपयोग रहा है। युवा खिलाड़ियों के साथ उनका तालमेल भी काफी अच्छा माना जाता है, जिससे टीम को संतुलन और आत्मविश्वास मिलता है। उनकी कप्तानी में भारत ने कई द्विपक्षीय टी20 सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया और वे भविष्य के प्रमुख व्हाइट-बॉल कप्तानों में गिने जाने लगे।


T20 World Cup 2024 और आइकॉनिक कैच

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2024 catch : आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार कैचों में से एक पकड़ा। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवरों में जीत के लिए बड़े शॉट की जरूरत थी। डेविड मिलर ने लॉन्ग-ऑफ की दिशा में ऊंचा शॉट लगाया, जिसे सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री लाइन के पास शानदार संतुलन और सूझबूझ के साथ लपक लिया।

यह कैच मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और भारत ने रोमांचक मुकाबला जीतकर 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस कैच को आज भी टी20 विश्व कप के सबसे प्रतिष्ठित फील्डिंग मोमेंट्स में गिना जाता है और क्रिकेट प्रेमियों के बीच इसे “आइकॉनिक कैच” के नाम से याद किया जाता है।


सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट रिकॉर्ड्स और आंकड़े (Stats Table 2026)

नोट: नीचे दिए गए आंकड़े अगस्त 2026 तक उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर हैं। नए मैचों के साथ इनमें बदलाव हो सकता है।

रिकॉर्ड आंकड़े (2026)
पूरा नाम सूर्यकुमार अशोक यादव
जन्म 14 सितंबर 1990
बल्लेबाजी दाएं हाथ के बल्लेबाज़
गेंदबाजी राइट आर्म मीडियम
अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (T20I) वर्ष 2021
T20I मैच 90+
T20I रन 3,000+
T20I शतक 4
T20I अर्धशतक 25+
सर्वोच्च T20I स्कोर 117 रन
T20I स्ट्राइक रेट 165+
ICC T20I बल्लेबाज़ रैंकिंग कई बार नंबर 1
IPL टीमें मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स

सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति (Net Worth 2026)

सूर्यकुमार यादव भारत के सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेटरों में शामिल हैं। उनकी कमाई का प्रमुख स्रोत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का केंद्रीय अनुबंध, मैच फीस, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन हैं।

वर्ष 2026 में विभिन्न सार्वजनिक रिपोर्टों के अनुसार उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹65–80 करोड़ के बीच मानी जाती है। हालांकि, उन्होंने स्वयं अपनी आधिकारिक नेट वर्थ सार्वजनिक नहीं की है, इसलिए यह केवल अनुमानित आंकड़ा है।

उनकी आय के प्रमुख स्रोत:

  • BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस

  • IPL से मिलने वाली सैलरी

  • Nike, Dream11, Reebok, Maxima Watches, Freehit और अन्य ब्रांड्स के विज्ञापन

  • सोशल मीडिया प्रमोशन और कमर्शियल पार्टनरशिप

  • निवेश और अन्य निजी आय के स्रोत

सूर्यकुमार यादव मुंबई में एक शानदार घर के मालिक हैं और उनके पास कई लग्ज़री कारें भी हैं। क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और बढ़ती लोकप्रियता के कारण उनकी ब्रांड वैल्यू और कमाई में हर साल वृद्धि देखने को मिल रही है।

सूर्यकुमार यादव को ‘Mr. 360’ क्यों कहा जाता है?

सूर्यकुमार यादव को “Mr. 360” इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे क्रिकेट मैदान के लगभग हर दिशा में शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं। उनकी बल्लेबाजी शैली बेहद अनोखी और आक्रामक है, जिससे वे पारंपरिक शॉट्स के साथ-साथ कई इनोवेटिव शॉट भी आसानी से खेल लेते हैं।

सूर्यकुमार यादव को Mr. 360 कहने के मुख्य कारण

  • मैदान के हर कोने में रन बनाने की क्षमता: वे ऑफ साइड, लेग साइड, फाइन लेग, थर्ड मैन, कवर और मिडविकेट—हर दिशा में शॉट खेल सकते हैं।
  • इनोवेटिव शॉट्स: स्कूप, रैंप, रिवर्स स्वीप और अपर कट जैसे मुश्किल शॉट्स को भी आत्मविश्वास से खेलते हैं।
  • तेज़ स्ट्राइक रेट: खासकर टी20 क्रिकेट में वे कम गेंदों में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।
  • गेंदबाज़ों पर दबाव: वे गेंद की लाइन और लेंथ के अनुसार तुरंत शॉट बदल सकते हैं, जिससे गेंदबाज़ों के लिए उनकी योजना बनाना कठिन हो जाता है।
  • लगातार शानदार प्रदर्शन: भारत और IPL दोनों में कई मैच जिताऊ पारियां खेलकर उन्होंने इस पहचान को मजबूत किया है।

Mr. 360 की उपाधि किसने लोकप्रिय बनाई?

क्रिकेट में “Mr. 360” की पहचान सबसे पहले एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) के साथ जुड़ी, क्योंकि वे मैदान के हर हिस्से में शॉट खेलने के लिए मशहूर थे। भारत में सूर्यकुमार यादव की इसी तरह की बल्लेबाजी शैली के कारण उन्हें भी भारत का Mr. 360 कहा जाने लगा।

Suryakumar Yadav Social Media Accounts

सूर्यकुमार यादव का घर कहां है

मुंबई

सूर्यकुमार यादव किस राज्य का है

सूर्यकुमार यादव महाराष्ट्र राज्य का है

सूर्यकुमार यादव का जन्म कब हुआ?

सूर्यकुमार यादव का जन्म १४ सप्टेम्बर १९९० को हुआ था.

सूर्यकुमार यादव की उम्र कितनी है?

सूर्यकुमार यादव की उम्र 36 साल है (2026 तक)

सूर्यकुमार यादव कौनसी टीम में है ?

सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम में है.और आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम से खेलते है.

Conclusion

दो दोस्तों अब आप जान ही गए होंगे सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय (Suryakumar Yadav Biography hindi). दोस्तों ये Suryakumar Yadav Biography लेख आपको कैसा लगा हमें कमेन्ट करके जरुर बताये और हां इस लेख के सबंधित कोई सवाल या सुजाव हो तो हमें जरुर बताये.धन्यवाद

ये भी पढ़े :

Sharing Is Caring:

Hello दोस्तो !! मै Sureshsinh Chauhan आपका स्वागत करता हु हमारे इस ब्लोग मे। मै इस ब्लोग का Founder और Writer हु।

Leave a Comment