कंप्यूटर की पीढ़ियाँ: Computer Generations In Hindi (1st to 5th)

4/5 - (2 votes)

Computer Generations In Hindi: दोस्तों आज हम इस टेकनोलोजी के इस लेख में आपको बताएँगे कंप्यूटर की पीढ़ियाँ  के बारे में.अगर आप भी Computer ki Pidiya kya hai यह जानना चाहते है तो,हमारा यह आर्टिकल इसी के बारे है.कंप्यूटर में Technology के आधार पर शरुआत की कंप्यूटर से अभी के लेटेस्ट कंप्यूटरो तक जो बदलाव हुए है,उस बदलाव को Computer Generation कहा जाता है.कंप्यूटर की 5 जनरेशन है जो इस तरह है.

अनुक्रम दिखाएं

कंप्यूटर की पीढ़ियाँ (Computer Generations in Hindi)

अगर आपने कभी कंप्यूटर का इतिहास पढ़ा है, तो कंप्यूटर की पीढ़ियाँ (Computer Generations) के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन सिर्फ यह याद रखना कि पहली पीढ़ी में वैक्यूम ट्यूब थी और दूसरी में ट्रांजिस्टर, परीक्षा पास करने के लिए तो ठीक है, लेकिन वास्तव में समझना ज़्यादा जरूरी है कि हर नई पीढ़ी ने कंप्यूटर को पहले से बेहतर कैसे बनाया।

शुरुआत में कंप्यूटर पूरे कमरे जितने बड़े होते थे, बहुत बिजली खर्च करते थे और उनकी गति भी सीमित थी। समय के साथ नई तकनीकें आईं, जिनसे कंप्यूटर छोटे, तेज़, अधिक भरोसेमंद और स्मार्ट बनते गए। आज हम जिस Artificial Intelligence (AI) और Quantum Computing की बात करते हैं, वह इसी विकास का परिणाम है।

इस लेख में हम कंप्यूटर की सभी पाँच पीढ़ियों को आसान भाषा में समझेंगे, साथ ही उनका तुलनात्मक चार्ट भी देखेंगे ताकि पूरा विषय एक ही जगह स्पष्ट हो जाए।


कंप्यूटर जनरेशन क्या है? (What is Computer Generation)

कंप्यूटर जनरेशन का मतलब है कंप्यूटर के विकास के अलग-अलग चरण। जब भी कंप्यूटर तकनीक में कोई बड़ा बदलाव हुआ, उसे एक नई पीढ़ी (Generation) माना गया।

हर नई पीढ़ी में हार्डवेयर, प्रोसेसर, मेमोरी, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और कार्य करने की क्षमता पहले से बेहतर होती गई। इसी वजह से आज के कंप्यूटर पुराने कंप्यूटरों की तुलना में हजारों गुना अधिक तेज़ और शक्तिशाली हैं।

अब तक कंप्यूटर के विकास को मुख्य रूप से पाँच पीढ़ियों में बाँटा गया है—

  • पहली पीढ़ी – Vacuum Tubes

  • दूसरी पीढ़ी – Transistors

  • तीसरी पीढ़ी – Integrated Circuits (IC)

  • चौथी पीढ़ी – Microprocessors

  • पाँचवीं पीढ़ी – Artificial Intelligence (AI)


कंप्यूटर जनरेशन का तुलनात्मक चार्ट (Quick Comparison Table)

पीढ़ी समय मुख्य तकनीक प्रमुख विशेषता
पहली पीढ़ी 1940–1956 Vacuum Tubes आकार बड़ा, बिजली की खपत अधिक
दूसरी पीढ़ी 1956–1963 Transistors तेज़, कम गर्मी और अधिक विश्वसनीय
तीसरी पीढ़ी 1964–1971 Integrated Circuits (IC) छोटे आकार, अधिक गति
चौथी पीढ़ी 1971–वर्तमान Microprocessor Personal Computer और Laptop का विकास
पाँचवीं पीढ़ी वर्तमान और भविष्य AI, Machine Learning, Quantum Computing स्मार्ट, स्वचालित और सीखने की क्षमता

नोट: अलग-अलग पुस्तकों में वर्षों में थोड़ा अंतर मिल सकता है, लेकिन तकनीकी आधार और पीढ़ियों का क्रम लगभग समान रहता है।


कंप्यूटर की पहली पीढ़ी – First generation of computer (1940-1956) “Vaccume Tube”

1940 से 1956 तक के समय को कंप्यूटर की पहली पीढ़ी कहा जाता है.इस पीढ़ी में कंप्यूटर की बनावट में “वेक्यूम ट्यूब” का इस्तेमाल किया जाता था.हालांकि इस में कंप्यूटर का साइज बहोत बड़ा था,एक अनुमान के मुताबिक़ ऐसी 18000 वेक्यूम ट्यूब का इस्तेमाल किया गया था.जिसके कारण कंप्यूटर का कद बहोत बड़ा बन गया था और ये कम्यूटर बहोत ज्यादा जगह रोकता था .

इस प्रकार के कम्यूटर को ओन करने के लिए बहोत ज्यादा बिजली की खपत होती थी.इस के अलावा इस पहली पीढ़ी के कंप्यूटर गरम ज्यादा होता था.इसलिए ऐसे कंप्यूटर को रखने के लिए बहोत बड़े बड़े coldroom बनाके गए थे जिसके कारण कप्यूटर ज्यादा गरम ना हो.ऐसे कंप्यूटरो को चालु करने के लिए 52 मिनिट से भी ज्यादा समय लगता था.

 

First generation of computer

इस पीढ़ी के कंप्यूटर में एकबार प्रोग्राम लिखने के बाद,फिर से कुछ एडिटिंग नहीं हो सकती थी.

कंप्यूटर की पहली पीढ़ी में निचे लिखे गए कंप्यूटर बनाए गए थे.

उदाहरण के लिए. ENIAC,EDVAC,EDSAC,UNIVAC-I,UNIVAC-II,MARK-I,MARK-II,IBM etc

कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी(Second generation of computer) (1956-1963) “Transistor

1956 से लेकर 1963 तक के समयसीमा को,कंप्यूटर की दुसरि पीढ़ी कहा जाता है.इस समय सीमा के दौरान “विलियम बी शोक्सी” नामके Scientist ने लेबोटरी में “Solid state device” बनाया. उसको Transistor कहा गया और इस तरह इस का आविष्कार हुआ.और इस Transistor का कद वेक्यूम ट्यूब के प्रमाण में ज्यादा छोटा था.

दोस्तों आपको बता दे की Transistor कम बिजली में चल जाता था,जिसके कारण कंप्यूटर में अब वेक्यूम ट्यूब की जगह ट्रांसिस्टर का उपयोग किया जाने लगा.ट्रांसिस्टर यूज करने से कंप्यूटर का कद पहली पीढ़ी के कंप्यूटर से लगभग आधा हो गया था.

Second generation of computer Computer Generations In Hindi

इस समय के कंप्यूटर का साइज थोड़ा कम था.और ज्यादा गरम भी कम होते थे.

कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी में निचे लिखे गए कंप्यूटर बनाए गए थे,

उदाहरण के लिए.IBM-1404,IBM-1000,UNIVAC-III

कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी (Third Generation Of Computer) (1964-1971) “Integrated Circuits”

1964 से लेके 1971 तक के समयसीमा को कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी कहा जाता है.इस समय में Technology में विकास होने के वजह से,Solid state device और दुसरे component को एकसाथ Silicon धातु की Chip पर Integration करना संभव हुआ.और इसको Integrated Circuit(IC) कहा गया.

third generation of computer

IC के आने से कम्प्यूर की साइज बहोत कम हो गयी.और इसी की कारण तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर का कद पहली और दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटरो से बहोत ही छोटा था.और इस कंप्यूटर को एक छोटे से टेबल पर रख सके उतना साइज था.ये कंप्यूटर ज्यादा जड़पि और भरोसेवाले थे.Computer Generations In Hindi

कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी में निचे लिखे गए कंप्यूटर बनाए गए थे,

उदाहरण के लिए.IBM-360,IBM-370,Barrogh-5700-6700-7700 

कंप्यूटर की चोथी पीढ़ी – Fourth generation of computer  (1971-1984)

1971 से लेके 1984 तक के समयसीमा को कंप्यूटर की चोथी पीढ़ी कहा जाता है.इस समय में semi-conductor technology का विकास हुआ,जिससे हुआ ये की बड़े पैमाने पर बड़े बड़े इलेक्ट्रोनिक सर्किट्स का उत्पादन होने लगा.उसको Large scale integration  (LSI) कहा जाता था.

LSI के आने के कारण कंप्यूटर का साइज आगे की तीनो पीढियों के कम्पेर में बहोत ही छोटा था.जिसको हम एक छोटे से स्टूल पे भी रख सकते थे.

Fourth generation of computer

इस समय सीमा दरमियान Dbase,Wordstar,Lotus जैसे शक्तिशाली Package बनाए गए थे.

कंप्यूटर की चोथी पीढ़ी में निचे लिखे गए कंप्यूटर बनाए गए थे.

उदाहरण के लिए.IBM PC Series,Apple Series,Intel 4004 etc

कंप्यूटर की पांचवी पीढ़ी- Fifth Computer Generations In Hindi (1985 के बाद)

Fifth Generation Of Computer

कहते है की पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर इंसान की तरह सोच सकेंगे.इस पीढ़ी के कंप्यूटर खुद ही सोचेंगे और फिर समज कर खुदसे ही कोई उचित निर्णय लेगा.Computer Generations In Hindi

पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर के फायदे

  • पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर पुराने चार पीढ़ियों के कंप्यूटर के मुकाबले बहुत ही फास्ट होंगे। एक सबसे बड़ा फायदा है।
  • पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर में बहुत ही छोटे होंगे और प्रोसेस का रिजल्ट तुरंत ही दे देंगे।
  • पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर पोर्टेबल कंप्यूटर होने के कारण आप कहीं भी और किसी भी समय आसानी से अपने साथ कैरी कर सकते हो। और कहीं भी ले जा सकते हो।
  • पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर में आप मल्टी टास्किंग करवाएंगे फिर भी यह कंप्यूटर स्लो नहीं होंगे।
  • इस पीढ़ी के कंप्यूटर इतने स्मार्ट होंगे कि अगर सॉफ्टवेयर में कोई प्रॉब्लम आ जाता है तो वह खुद उस प्रॉब्लम को सॉल्व कर देंगे।
  • पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर में सेमी कंडक्टर इंप्रूव होगा। और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा।

पाँचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर (5th Generation: AI & Quantum Computing)

पाँचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर वर्तमान समय की सबसे आधुनिक तकनीक पर आधारित हैं। इस पीढ़ी का मुख्य उद्देश्य ऐसे कंप्यूटर विकसित करना है जो केवल दिए गए निर्देशों पर काम न करें, बल्कि सीख सकें, निर्णय ले सकें और इंसानों की तरह समस्याओं का विश्लेषण भी कर सकें।

इसी वजह से आज Artificial Intelligence (AI), Machine Learning, Natural Language Processing (NLP) और Robotics जैसी तकनीकों का तेजी से विकास हो रहा है।

पाँचवीं पीढ़ी की प्रमुख विशेषताएँ

  • Artificial Intelligence (AI) का उपयोग

  • Machine Learning की क्षमता

  • Natural Language Processing (NLP)

  • Voice Recognition

  • Robotics और Automation

  • Big Data Processing

  • Quantum Computing पर शोध और विकास

आज ChatGPT, Google Gemini, Virtual Assistants, Self-Driving Cars और Smart Robots जैसी कई आधुनिक तकनीकें इसी पीढ़ी के विकास की दिशा को दर्शाती हैं।

Quantum Computing की भूमिका

पाँचवीं पीढ़ी में Quantum Computing को भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक माना जा रहा है। पारंपरिक कंप्यूटर जहाँ Bits (0 और 1) पर काम करते हैं, वहीं Quantum Computer Qubits का उपयोग करते हैं।

इस तकनीक की मदद से भविष्य में ऐसी जटिल समस्याओं को बहुत कम समय में हल किया जा सकेगा, जिनमें आज के सुपरकंप्यूटर भी काफी समय लेते हैं। हालांकि Quantum Computing अभी विकास के चरण में है और इसका व्यापक व्यावसायिक उपयोग धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

पाँचवीं पीढ़ी के उपयोग

  • AI Chatbots

  • मेडिकल रिसर्च

  • साइबर सिक्योरिटी

  • मौसम का पूर्वानुमान

  • अंतरिक्ष अनुसंधान

  • वित्तीय डेटा विश्लेषण

  • स्वचालित वाहन (Autonomous Vehicles)

पांचवी पीढ़ी का कंप्यूटर कौन सा है?

नोटबुक,लैपटॉप,अल्ट्राबुक,डेस्कटॉप और क्रोमबुक इत्यादि पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर है।

प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर कौन कौन से हैं?

कंप्यूटर की पहली पीढ़ी में निचे लिखे गए कंप्यूटर है।
उदाहरण के लिए. ENIAC,EDVAC,EDSAC,UNIVAC-I,UNIVAC-II,MARK-I,MARK-II,IBM etc

कंप्यूटर की प्रथम पीढ़ी कब से कब तक है?

कंप्यूटर की प्रथम पीढ़ी 1940 से 1956 तक है।

कौन सी पीढ़ी में कंप्यूटर का आकार बहुत बड़ा था?

कंप्यूटर की पहली पीढ़ी में कंप्यूटर का आकार बहुत बड़ा था।

वर्तमान में कंप्यूटर की कौन सी पीढ़ी चल रही है?

वर्तमान में कंप्यूटर की पांचवी पीढ़ी चल रही है

कौन सी पीढ़ी में कंप्यूटर से प्रिंटर में इस्तेमाल किया गया?

कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी में कंप्यूटर से प्रिंटर में इस्तेमाल किया गया।

तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर का मुख्य पुर्जा क्या था?

तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर का मुख्य पुर्जा इंटीग्रेटेड सर्किट(आई सी) था।

आपने क्या सिखा??

तो दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद,अंत में आप जान गए होगे की कंप्यूटर की पीढ़ियाँ(Computer Generations In Hindi)और Generation Of Computer है क्या, तो दोस्तों यह आर्टिकल कैसा लगा? कमेन्ट करके जरुर बताये.और हा इस लेख computer generations in hindi के सबंधित कोई सवाल या सुजाव हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरुर लिखे.

धन्यवाद.

अन्य लेख पढ़े:

Sharing Is Caring:

Hello दोस्तो !! मै Sureshsinh Chauhan आपका स्वागत करता हु हमारे इस ब्लोग मे। मै इस ब्लोग का Founder और Writer हु।

Leave a Comment