PayManager से GA 55 कैसे डाउनलोड करे? पे मैनेजर से ऐसे निकाले ga55 form डाउनलोड

5/5 - (1 vote)

हेल्लो दोस्तों कैसे हो आप सब आज हम आपको सिखायेंगे की paymanager ga55 कैसे निकाला जाता है।और ga 55 को कैसे download किया जाता है।

GA-55 क्या है | GA 55 Kya Hai ?

दोस्तों सबसे पहले आपको यह जानना जरुरी है की GA 55 क्या है| तो दोस्तों GA-55 एक वार्षिक वेतन विवरण (Annual Salary Statement) होता है, जिसमें पूरे वित्तीय वर्ष  जिसमे (1 अप्रैल से 31 मार्च) का बेसिक वेतन, डीए, एचआरए और सभी कटौतियों (GPF, SI, Income Tax, RGHS) का कुल लेखा-जोखा रहता है।

PayManager se GA 55 kaise nikale. PayManager se GA-55 nikaalne ki step by step process.How to download ga 55 by PayManager.PayManager se GA 55 download karne ke steps. PayManager se GA 55 nikalne ka asan tarika. How to get ga 55 prapatra. How to get annual salary statement.

GA-55 का मुख्य उपयोग/महत्व क्या है?

दोस्तों GA 55 के बहोत सारे उपयोग है जो इस प्रकार है: 

  1. Bank Loan / Credit Card : यदि कर्मचारी को किसी भी प्रकार की लोन जैसे की होम लोन , पर्सनल लोन या फिर क्रेडिट कार्ड (Credit Card) लेने के लिए दस्तावेज के रूप में ga-55 का उपयोग होता है| 
  2. Income Tax Return (ITR) : इनकम टैक्स रिटर्न करते समय और फॉर्म 16 का मिलान करने लिए ga-55 का उपयोग होता है| 
  3. कटौतियों (Deduction) : ga-55 का उपयोग पूरे साल की GPF, SI, और LIC premium ,टैक्स कटौतियों का सही हिसाब चेक करने के लिए होता है।

यह भी पढ़े : 

बहोत सारे कर्मचारिओ का यह सवाल होता है की ga55 form rajasthan government की वेबसाइट से कैसे निकाला जाता है।आज हम आपको इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप दिखाएँगे की paymanager ga55 form कैसे डाउनलोड करे?

GA 55 Form कैसे निकाले | how to Download GA 55 form ?

राजस्थान सरकार के अधीन आते सरकारी कर्मचारिओ को अपना GA55 form download करने के लिए निचे लिखे गए स्टेप को फोलो करना पडेगा।चलिए जान लेते है वो स्टेप कौनसे है।

नोट :दोस्तों यदि आपको मोबाइल पर PayManager इस्तेमाल करना है तो Chrome Browser में “Desktop Site” मोड ऑन करना होगा तभी आप पोर्टल के सभी मेनू ऑप्शन को सही से इस्तेमाल कर पाएंगे।

  • पेमेनेजर की ऑफिशियल वेबसाईट पर जाए।
  • अपना यूजरनेम, पासवर्ड ,captcha कोड भरे और OTP verification पूरा करें।और employee सिलेक्ट करके login करे।
  • अब Employee Corner दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
  • Employee report पर क्लिक करे।उसके बाद GA-55 employee detail पर क्लिक करे।
  • अब Employee report में आपका नाम दिखाई देगा।
  • कर्मचारी अपने हिसाब से year,astimated, non-astimated चुने।
  • अब pdf या excel फॉर्मेट में क्लिक करते ही GA55 download हो जाएगा।

दोस्तों यदि आप अब भी ga55 form of pay slip download नहीं कर पा रहे है तो अब हम आपको स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ दिखा रहे है की ga 55 कैसे डाउनलोड करे।

Paymanager GA-55 Download

दोस्तों यदि आप राजस्थान गवर्मेन्ट के सरकारी कर्मचारी है तो आप अपना Download GA 55 form 2023 को बड़े आसानी से डाउनलोड कर सकते है।चलिए आपको सिखा देताहु की कैसे पेमेनेजर पोर्टल पर GA 55 form Download 2023 कैसे करते है।

कृपिया ध्यान दे: यदि आप पहली बार पेमेजर पर लॉगइन कर रहे है।और आपको नहीं पता की लोगीन कैसे किया जाता है? तो आप हमारा यह आर्टिकल जरुर पढ़ले।पेमेजर पर पहली बार लॉगइन कैसे करे

STEP 1 : सबसे पहले आपको यहाँ क्लिक करके पेमेनेजर पोर्टल पर जाना होगा।

paymanager login

 

अपना username और password डालना होगा,अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP आया होगा वो डालके  login करना होगा।

STEP 2 : अब बायीं साइड पर “employee corner” पर क्लिक करे और “employee report” पर क्लिक करे।उसके बाद GA55 Employee Detail पर क्लिक करदे।

paymanager ga55

 

STEP 3 : अब आपके सामने एक स्क्रीन देखाई देगी(Pay manager ga55 form) जिसमे आपको कौनसे YEAR(साल) का Paymanager GA 55 डाउनलोड करना चाहते है वो सिलेक्ट करे।यहाँ पर आपका नाम भी लिखा हुआ दिखाई देगा।

paymanager ga55

 

अब आपको Estimated या Non- Estimated सिलेक्ट करना होगा।(Estimated में आपका सैलरी का रकम बिलकुल जो होगा वही आयेगा जब की Non- Estimated में आने वाले महीनो की सैलरी की रकम अंदाजित में होगी।मतलब की सिस्टम ने एक अंदाजा लगाया होगा की आने वाले महीनो में आपकी सैलरी यह होगी)

आप अपना paymanager ga55 रिपोर्ट कौनसे फोर्मेट में download करना चाहते हो वो सेलेक्ट करे।जिसमे आप pdf या excel फोर्मेट में क्लिक करते ही आपका GA 55 form Download हो जाएगा।इस फ़ाइल को आप खोलकर अपना ga55 देख और प्रिंट कर सकते है।

sample paymanager ga55

 

 

 

 

 

 

दोस्तों अब आप समज ही गए होंगे की पेमेनेजर से GA 55 Form कैसे निकाला और डाउनलोड किया जाता है।

PayManager पर पिछला पुराना GA-55 (Past Years Statement) कैसे निकालें या डाउनलोड करे?

PayManager पर लॉग इन करने के बाद GA-55 Detail सेक्शन में जाएं। वहां आपको ड्रॉपडाउन लिस्ट में पिछले कई वर्षों (जैसे 2022 -23, 2024-25 आदि) का विकल्प मिलता है। आपको चाहिए वो वर्ष सिलेक्ट करके पुराना GA-55 आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

पैमेनेजर मोबाइल एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करे – Paymanager mobile application download

दोस्तों यदि आप मोबाइल में सभी जानकारी जानना चाहते हो जैसे की salary slip, GA-55 विवरण, pay स्लिप SI and GPF Deduction और  personal details को बड़े आसानी से PayManager Employee Details Application से देख सकते है।चलिए इस एप को अपने मोबाइल पर कैसे डाउनलोड करनी है जान लेते है।

1.सबसे पहले आपको यहाँ क्लिक करके google play store से यह एप डाउनलोड कर लेना है।

2. डाउनलोड होने के बाद एप को install करके open करले।

3.अब अपना यूजर आई डी और पासवर्ड डालकर लोगइन करले।

दोस्तों आप इस तरह Paymanager mobile application download करके अपना salary slip, GA-55 विवरण, pay स्लिप SI and GPF Deduction और  personal details को बड़े आसानी से देख सकते है।

Paymanager helpline number

दोस्तों यदि आपको पे मैनेजर से जुडी कोई भी समस्या आती है तो आप निचे दिए गए paymanager help desk पर Contact No या फिर ईमेल id पर इमेल करके आपकी समस्या का समाधान पा सकते है । साथ ही साथ आप इस पेमैनेजर पोर्टल से जुडी नयी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते है।

 Paymanager Helpline Number

Telephone Number 0141-5111007

 

 

0141-5111010

Email Id  paymanagerrj@gmail.com
Complain Number 0141-2744402

Ga55 क्या होता है?

राजस्थान सरकार ने राज्यके सरकारी कर्मचारीयो के वेतन का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने के लिए पेमेनेजर पोर्टल बनाया है।कर्मचारी अपनी सैलरी,भत्ते,कटौती,इनकम टैक्स कैलकुलेशन देखने के लिए पेमेनेजर से एक फॉर्म डाउनलोड करना पड़ता है इस फॉर्म को GA 55 form कहा जाता है।

Paymanager कैसे खोले?

Paymanager खोलने के लिए आप यहाँ क्लिक करके पेमेनेजर की ऑफिशियल साईट पर जाकर अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर पेमेनेजर पोर्टल खोल सकते है।या फिर आप मोबाइल में पेमेनेजर की एप इंस्टाल करके भी पेमेनेजर खोल सकते है।

GA-55 में Estimated और Non-Estimated क्या होता है?

Non-Estimated (वास्तविक): जब वित्तीय वर्ष समाप्त हो चुका होता है और सभी महीनों का वास्तविक वेतन बन चुका होता है, तब Non-Estimated GA-55 निकाला जाता है।
Estimated (अनुमानित): जब वित्तीय वर्ष चल रहा होता है और आने वाले महीनों की अनुमानित सैलरी को शामिल करके GA-55 निकाला जाता है (मुख्यतः एडवांस इनकम टैक्स कैलकुलेशन के लिए)।

GA-55 और Form 16 में क्या अंतर है?

GA-55: यह राज्य सरकार के पे-मैनेजर पोर्टल द्वारा जनरेट किया गया वार्षिक वेतन और कटौती विवरण पत्र है।
Form 16: यह DDO (नियोक्ता) द्वारा जारी किया गया एक टैक्स सर्टिफिकेट होता है, जो दिखाता है कि कर्मचारी की सैलरी से कितना टीडीएस (TDS) काटा गया और सरकार को जमा किया गया।

यदि GA-55 में कोई कटौती या सैलरी गलत दिखे तो क्या करें?

यदि GA-55 में किसी महीने का वेतन दर्ज नहीं है या कटौती की राशि में कोई भिन्नता है, तो तुरंत अपने कार्यालय के DDO (आहरण एवं वितरण अधिकारी) या पे-बिल इनचार्ज से संपर्क करके PayManager मास्टर डेटा में सुधार करवाएं।

आपने क्या सिखा?

तो दोस्तों अब तो आप समज ही गए होंगे की paymanager ga55 कैसे download करते है।ले paymanager.rajastha.gov.in के लिए login कैसे करे । हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा कमेन्ट में लिखे।यह लेख में कोई सुधार करने की जरुरत हो तो हमें बताना ना भूले।

यह ga55 form of pay slip आर्टिकल को फेसबुक,व्हाट्सएप और अन्य सोशियल साईट्स पर शेयर जरुर करे।

धन्यवाद।


अन्य आर्टिकल पढ़े:

Sharing Is Caring:

Hello दोस्तो !! मै Sureshsinh Chauhan आपका स्वागत करता हु हमारे इस ब्लोग मे। मै इस ब्लोग का Founder और Writer हु।

Leave a Comment