Loan Eligibility Calculator का इस्तेमाल कैसे करें?
- Monthly Income: हर महीने आपकी कुल आय कितनी है, वह राशि दर्ज करें।
- Existing Monthly EMI: अगर पहले से कोई loan चल रहा है, तो उसकी हर महीने की EMI दर्ज करें। कोई EMI नहीं है तो 0 डालें।
- Interest Rate: जिस ब्याज दर पर loan लेने की उम्मीद है, वह सालाना ब्याज दर (%) दर्ज करें।
- Loan Tenure: आप कितने साल में loan चुकाना चाहते हैं, वह अवधि दर्ज करें।
- Calculate पर क्लिक करें: इसके बाद calculator आपकी अनुमानित Monthly EMI Capacity और Loan Eligibility दिखाएगा।
ध्यान दें: Loan Eligibility Calculator से मिलने वाली राशि केवल अनुमानित है। वास्तविक loan eligibility बैंक की income, CIBIL score, existing loans, उम्र, नौकरी/व्यवसाय और बैंक की अपनी eligibility conditions पर निर्भर करती है।
Loan Eligibility क्या होती है?
जब आप किसी बैंक या NBFC से Loan लेने जाते हैं, तो वह आपकी income, existing EMI, interest rate, loan tenure और repayment capacity जैसी चीजों को देखकर तय करता है कि आपको लगभग कितनी Loan Amount दी जा सकती है। इसी अनुमान को Loan Eligibility कहा जाता है।
हर व्यक्ति की loan eligibility अलग हो सकती है। आपकी income ज्यादा होने का मतलब यह जरूरी नहीं कि आपको उतना ही loan मिल जाएगा, क्योंकि पहले से चल रहे loans और दूसरी financial responsibilities का भी असर पड़ता है।
Loan Eligibility Calculator का उदाहरण
मान लीजिए आपकी Monthly Income ₹50,000 है और अभी आपके ऊपर कोई Existing EMI नहीं चल रही है। अगर Interest Rate 10% सालाना और Loan Tenure 5 साल रखा जाता है, तो इस calculator के अनुसार आपकी Estimated Monthly EMI Capacity ₹25,000 होगी।
इन जानकारी के आधार पर आपकी अनुमानित Loan Eligibility लगभग ₹11,63,121 हो सकती है।
ध्यान रखें कि यह केवल calculator के आधार पर निकाला गया अनुमान है। वास्तविक loan amount बैंक या NBFC आपकी income, credit history, existing liabilities और अपनी lending policy के आधार पर तय करेगा।