पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय | Prithvi Shaw Biography In Hindi

4.7/5 - (4 votes)

हेल्लो दोस्तों कैसे हो !!क्या आपको पता है पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय के बारे में ??आज हम आपके लिए एक मजेदार लेख लेके आये है जिसमे आपको Prithvi Shaw Biography hindi के बारे में पढ़ने को मिलेगा.तो चलिए दोस्तों पृथ्वी शॉ की इस मोटिवेशनल लेख Prithvi Shaw Biography hindi में कहानी को पढ़ते है.

Prithvi Shaw Biography hindi,Height, Age, Family (Quick Introduction Of Prithvi Shaw)

पूरा नाम Full Name पृथ्वी पंकज शॉ Prithvi Pankaj Shaw
जन्म BORN November 9, 1999
जन्म Birth Place विरार Virar,Maharashtra,India
लम्बाई HEIGHT 5 ft 5 in (1.65 m)
पिताFather पंकज शॉ Pankaj Shaw
राष्ट्रीयता NATIONALITY भारतीय Indian
रोल Role बल्लेबाज Batsman/Right Handed, Right arm off break Bowler
उम्र Age 27 years as of 2026

Prithvi Shaw Biography Hindi(पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय)

हिन्दुस्तान में क्रिकेटर बनने के लिए हजारो खेलाडी मैदान में रोजाना संघर्ष करते है.लेकिन कुछ ही ऐसे क्रिकेटर होते है जो टीम इंडिया के लिये खेल पाते है.उसी में से एक क्रिकेटर है पृथ्वी शॉ.कद में छोटे लेकिन भविष्य में क्रिकेट के बड़े स्टार बनने वाले गुणों से भरे पृथ्वी शॉ की कहानी (Prithvi Shaw Biography hindi),सबकुछ संघर्ष ,सफलता और कई सारे सवाल जो बड़े दिखने वाले लोगो के साथ अक्सर जुड़ जाते है.

पृथ्वी शॉ एक प्रतिभा का नाम है,वैसे भी प्रतिभा जब तक प्रदर्शन में तब्दील नहीं हो तब तक बहोत सारी चीजे अधूरी ही रह जाती है.समय की गाडी में सवार होकर पृथ्वी शॉ ने बहोत कुछ अपने नाम के साथ जोड़ा है.जिसमे कुछ रेग्रेट्स है,कुछ सपने है,कुछ कमाल है,जो बड़े बड़े क्रिकटर के लिए सिर्फ सपने ही बन कर रह जाते है.

जन्म के कुछ दिनों के बाद से ही कई तरह की तकलीफों को जेलने वाले पृथ्वी शॉ के लिए संघर्ष भी कठिन था.ऐसे में लाजमी है सफलता के लिए उन्हें काफी राह देखनी पड़ी.

Personal Life and Family Of Prithvi Shaw(निजी जिंदगी)

पृथ्वी शॉ का जन्म 9 नवम्बर 1999 को मुंबई के विरार में हुआ था.वो सिर्फ 4 साल के थे तभी उन्होंने अपनी माँ को खो दिया था.ये पृथ्वी के लिए सबसे बड़ा झटका था.माँ के गुजरने के बाद पृथ्वी ने क्रिकेट पे ध्यान देना शुरू किया.कहते कहते है की आज क्रिकेट में सबसे युवा सितारा बन कर उभर रहे है पृथ्वी तो इनके पीछे बड़ा रोल इनके पिता का है.पिता पंकज शॉ ने पृथ्वी को उनके सपनो को देखना और जीना सिखाया.कुच दीन तक उनके पिता पृथ्वी को ग्राउंड पर बोल भी फेंकते थे.जिससे Prithvi Shaw को क्रिकेट प्रेक्टिस में कोई दिक्कत ना हो.

उनके पिता ने तय किया की बेटे क क्रिकेट खेलने के लिए सारी सुविधाए उपलब्ध कराये.पिता कपडे का व्यवसाय करते थे लेकिन बेटे के करियर पर फोकस करने के लिए उन्होंने व्यापार छोड़ दिया.यही से शुरू होती है पृथ्वी शॉ के क्रिकेटर बनने की असली कहानी.

Domestic career of Prithvi Shaw

पिता ने विरार में पृथ्वी शॉ को क्रिकेट अकेडमी में दाखला दिलवाया.बाद में मुंबई में Middle Income Group (MIG) Cricket Club in Mumbai का हिस्सा बन गए.और क्रिकेट की हर छोटी बड़ी बारीकियो को सिखाने लगे.इसीके साथ पृथ्वी की पढाई लिखाई भी चलती रही.पृथ्वी शॉ ने प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई के avs विद्या मंदिर और फिर Rizvi Springfield High School से ली.

इसके बाद उन्होंने रिजवी कोलेज ऑफ़ आर्ट से आगे की पढाई शरु की.विदेशी पिचों पर खुदको कैसे स्थिर रख कर बल्लेबाजी करनी है और कैसे मेच को जितना है इसके लिए विशेष तौर पर पृथ्वी ने ट्रेनिंग ली.

पृथ्वी शॉ के नाम को सबसे पहले लोगो ने तब जाना जब साल 2013 में उन्होंने स्कुल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रेकोर्ड तोड़ डाला.इंटर स्कुल प्रतियोगिता में पृथ्वी Rizvi स्कुल के टीम के कप्तान थे.मेच में 330गेंदों पर 546 रन बना डाले.इसके बाद रास्ता खुल गया.

उन्हें जल्द ही आगामी विजय मर्चंट ट्रोफी के लिए मुंबई अन्दर 16 का कप्तान बनाया गया.कहते है 330 गेंदों में 546 रनों की पारी पृथ्वी के करियर के लिए बहोत ही फायदेमंद साबित हुया.इस प्रदर्शन को देख कर कई महान खेलाडीओने पृथ्वी शॉ की जबरदस्त प्रशंशा की.उनके कुछ दोस्त उसी वक्त से उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से करने लगे थे.

इसके बाद पृथ्वी शॉ ने दिलीप ट्रोफी में सबसे कम उम्र में ही शतक बना कर एक और रेकोर्ड अपने नाम कर लिया.शॉ ने 2017 के एक मेच में इंडिया रेड टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाये.उस वक्त शॉ की उम्र केवल 17 साल थी.सबसे बड़ी बात ये थी की ये उनका डेब्यू मेच था,शॉ से पहले ये रेकोर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था.

पृथ्वी की क्रिकेट खेलने की शैली बहोत ख़ास है.उनकी अपनी प्रखर शैली के के चलते ही वो आज भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे बन गए है,और अपनी बल्ले बाजी से वक्त वक्त पर सबको चौक़ाते रहे है.

साल 2017 के फरवरी में पृथ्वी ने इंडिया अंडर 19 में मेच खेला और उन्होंने अपनी शतकीय पारी से सबको हैरान किया.

पृथ्वी ने नवम्बर 2017-18 रणजी ट्रोफी टूर्नामेंट में मुंबई की टीम की तरफ से शानदार पारी खेली.और इस पारि में पृथ्वी शॉ ने लगातार 2 शतक बना डाले.

पृथ्वी की प्रतिभा को देखके ही 3 दिसंबर 2017 को टीम इंडिया मेनेजमेंट ने उन्हें उंदर 19 टीम की कप्तानी की जिमेदारी सोपदी.वो जबतक कप्तान की भूमिका में थे कमाल का खेल दिखाया.

शॉ की अंडर19 की कप्तानी के दौरान भारत का पहला ग्रुप मेच ओस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ.इसमे पृथ्वी ने 94 रन की शानदार पारी खेली.इस मेच में टीम इंडिया 7 विकेट खोकर 328रन बनाने में कामयाब रही.वही दूसरी तरफ ओस्ट्रेलिया की टीम महज 228 रन बनाकार ओलआउट हो गयी.और इस तरह टीम इंडिया ने ओस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रनों से जित हासिल की.

पृथ्वी शॉ की खेल के देख कर इन्तार्नेशानल क्रिकेट में भी मौक़ा दिया गया और यहाँ भी उन्होंने खुद को साबित करके सबको चोकाया.सिर्फ 18 साल की उम्र में उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौक़ा क्यों मिला है पृथ्वी ने इस बात को साबित किया है.राजकोट के मैदान वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मेच की पारी में अपना पहला टेस्ट शतक बना दिया.

IPL में पृथ्वी शॉ DelhiCapitals टीम की तरफ से खेलते है.दिल्ही की टीम में उन्हें आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर रखा गया है.क्रिकेट के लगभग हर फोर्मेट में पृथ्वी ने खुदको साबित करके चयनकर्ताओ से लेकर अपने प्रशंषको को लेकर हैरान किया है.

हालांकी कई दफे चोट और डोपिंग जैसे विवादों में पृथ्वी का नाम सामने आया है.लेकिन हुनर के दम पर अपने बल्ले से बोलने वालोको चुप कराना पृथ्वी शॉ को अच्छे से मालुम है.आने वाले दिनों में पृथ्वी टीम इंडिया के लियी पृथ्वी एक शानदार क्रिकेटर साबित होंगे,इस बात को टीम मेनेजमेंट भी जानती है और खुद पृथ्वी शॉ भी.ऐसे में बस इन्तेजार है पृथ्वी शॉ को इंटर्नेशनल टीम में ज्यादा से ज्यादा मौके मिले.

पृथ्वी शॉ के करियर के उतार-चढ़ाव और फिटनेस/फॉर्म मुद्दे

पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर जितनी तेजी से आगे बढ़ा, उतनी ही जल्दी उन्हें कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत के बाद उनकी फॉर्म में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिले। तकनीकी कमियों, खराब शॉट चयन और लगातार रन न बना पाने के कारण वे भारतीय टीम से बाहर हो गए।

इसके अलावा, चोट और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं ने भी उनके करियर को प्रभावित किया। कई बार उन्हें फिटनेस पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी गई। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में उन्होंने समय-समय पर बड़ी पारियां खेलकर वापसी की मजबूत दावेदारी पेश की। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पृथ्वी शॉ अपनी फिटनेस और निरंतर प्रदर्शन पर ध्यान दें, तो उनके पास दोबारा भारतीय टीम में जगह बनाने की पूरी क्षमता है।


 पृथ्वी शॉ  IPL करियर अपडेट (IPL Updates)

पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में एक आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज़ के रूप में अपनी पहचान बनाई है। शुरुआती ओवरों में तेज़ रन बनाने की उनकी क्षमता उन्हें टी20 क्रिकेट का खतरनाक बल्लेबाज़ बनाती है। उन्होंने कई मौकों पर अपनी टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई और मैच जिताने वाली पारियां भी खेलीं।

हालांकि, पिछले कुछ सीज़न में उनकी फॉर्म स्थिर नहीं रही, जिसके कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर भी बैठना पड़ा। इसके बावजूद घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर वे आईपीएल में मजबूत वापसी की कोशिश कर रहे हैं। यदि वे लगातार रन बनाते हैं, तो आने वाले सीज़न में फिर से बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।


पृथ्वी शॉ का काउंटी क्रिकेट में ऐतिहासिक रिकॉर्ड (County Cricket Career)

पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड की नॉर्थैम्पटनशायर (Northamptonshire) टीम की ओर से काउंटी क्रिकेट खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वर्ष 2023 में उन्होंने समरसेट के खिलाफ 244 रन की शानदार पारी खेली, जो काउंटी क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज़ की सबसे बड़ी पारियों में से एक मानी जाती है।

इस पारी के दौरान उन्होंने पूरे मैदान में आकर्षक स्ट्रोक लगाए और विपक्षी गेंदबाज़ों पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा। काउंटी क्रिकेट में उनके प्रदर्शन ने यह साबित किया कि उनमें लंबी पारियां खेलने की क्षमता आज भी मौजूद है।


पृथ्वी शॉ के अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू आंकड़े (Career Stats Table)

नोट: नीचे दिए गए आंकड़े अगस्त 2026 तक उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर हैं। नए मैचों के साथ इनमें बदलाव हो सकता है।

विवरण आंकड़े (2026)
पूरा नाम पृथ्वी पंकज शॉ
जन्म 9 नवंबर 1999
बल्लेबाजी दाएं हाथ के बल्लेबाज़
गेंदबाजी राइट आर्म ऑफ ब्रेक
टेस्ट मैच 5
टेस्ट रन 339
टेस्ट शतक 1
वनडे मैच 6
वनडे रन 189
टी20 अंतरराष्ट्रीय 1
प्रथम श्रेणी मैच 70+
प्रथम श्रेणी रन 5,000+
प्रथम श्रेणी शतक 15+
लिस्ट-ए रन 3,000+
टी20 रन 3,500+
आईपीएल मैच 80+
आईपीएल रन 1,900+
सर्वोच्च आईपीएल स्कोर 99 रन

पृथ्वी शॉ से जुड़े विवाद (Controversies)

पृथ्वी शॉ के करियर में कुछ ऐसे विवाद भी सामने आए, जिन्होंने काफी चर्चा बटोरी।

  • डोपिंग प्रतिबंध (2019): प्रतिबंधित पदार्थ वाले कफ सिरप के सेवन के कारण उन्हें कुछ महीनों के लिए निलंबित किया गया था। बाद में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की।

  • फिटनेस और अनुशासन: कई बार उनकी फिटनेस और प्रोफेशनल अप्रोच पर सवाल उठे, जिसके कारण उन्हें टीम चयन में नुकसान उठाना पड़ा।

  • सोशल मीडिया विवाद (2023): मुंबई में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से हुए विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरीं। मामला पुलिस तक पहुंचा और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ा।

इन विवादों के बावजूद पृथ्वी शॉ लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी छवि और करियर को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।


पृथ्वी शॉ की कुल संपत्ति (Net Worth 2026)

वर्ष 2026 में विभिन्न सार्वजनिक रिपोर्टों के अनुसार पृथ्वी शॉ की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹30–40 करोड़ के बीच मानी जाती है। उनकी वास्तविक नेट वर्थ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, इसलिए यह एक अनुमानित आंकड़ा है।

उनकी आय के प्रमुख स्रोत:

  • BCCI और घरेलू क्रिकेट से मिलने वाली मैच फीस

  • आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट

  • ब्रांड एंडोर्समेंट

  • सोशल मीडिया प्रमोशन

  • निजी निवेश और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां

पृथ्वी शॉ के पास मुंबई में संपत्ति और कई प्रीमियम कारें भी हैं। यदि वे आने वाले वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी ब्रांड वैल्यू और कुल संपत्ति में और वृद्धि होने की संभावना है।

Prithvi Shaw International career

Test debut

West Indies के खिलाफ Saurashtra Cricket Association Stadium में Oct 04, 2018 तारीख को किया था.

ODI debut

New Zealand के खिलाफ  Seddon Park में Feb 05, 2020 तारीख को किया था.

T20 debut

Sri Lanka के खिलाफ R.Premadasa Stadium में Jul 25, 2021 को किया था.

Prithvi Shaw IPL Career

IPL debut

vs Punjab Kings at Arun Jaitley Stadium, Apr 23, 2018

पृथ्वी साव को २०१८ IPL की नीलामी में Delhi daredevils फ्रेंचाइजी ने १ करोड़ २० लाख में खरीदा था और इन्होंने अपने दूसरे ही मैच में संयुक्त रूप से सबसे कम १८ साल १६९ दिनों की आयु में आईपीएल में अर्धशतक बनाया है।

Prithvi Shaw Social Media Accounts

Facebook

Instagram

Twitter

पृथ्वी शॉ का जन्म कब हुआ था?

9 नवम्बर 1999

पृथ्वी शॉ का घर कहाँ है?

मुम्बई

पृथ्वी शॉ के पिता कौन है?

पंकज शॉ

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की हाइट कितनी है?

5 फिट 5 इंच (1.65 मीटर)

आपने क्या सिखा??

दो दोस्तों अब आप जान ही गए होंगे पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय (Prithvi Shaw Biography hindi). दोस्तों ये Prithvi Shaw Biography लेख कैसा लगा हमें कमेन्ट करके जरुर बताये और हां इस लेख के सबंधित कोई सवाल या सुजाव हो तो हमें जरुर बताये.धन्यवाद

ये भी पढ़े :

Sharing Is Caring:

Hello दोस्तो !! मै Sureshsinh Chauhan आपका स्वागत करता हु हमारे इस ब्लोग मे। मै इस ब्लोग का Founder और Writer हु।

2 thoughts on “पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय | Prithvi Shaw Biography In Hindi”

  1. आपका ब्लॉग काफी अच्छा है और मुझे पसंद आया।

    Reply

Leave a Comment