ActiveX Controls क्या है? क्या PayManager में आज भी इसकी जरूरत है? (2026)

5/5 - (1 vote)

अगर आपने कभी Rajasthan PayManager या किसी अन्य सरकारी पोर्टल पर Digital Signature का इस्तेमाल किया है, तो संभव है कि आपने ActiveX Controls का नाम जरूर सुना हो। कुछ साल पहले तक सरकारी वेबसाइटों पर Digital Signature लगाने के लिए ActiveX का उपयोग आम बात थी। लेकिन समय के साथ तकनीक बदली और अब इसकी जगह नए और अधिक सुरक्षित विकल्पों ने ले ली है।

इस लेख में हम आसान भाषा में समझेंगे कि ActiveX क्या था, PayManager में इसका उपयोग क्यों किया जाता था और 2026 में इसकी क्या स्थिति है।


अनुक्रम दिखाएं

ActiveX Controls क्या है?

ActiveX Controls माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित एक तकनीक है, जो मुख्य रूप से Internet Explorer ब्राउज़र के लिए बनाई गई थी। इसकी मदद से कोई वेबसाइट आपके कंप्यूटर के कुछ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर तक सीमित पहुंच प्राप्त कर सकती थी।

सरकारी पोर्टलों पर इसका उपयोग मुख्य रूप से इन कार्यों के लिए किया जाता था—

  • USB Token को पहचानने के लिए 

  • Digital Signature Certificate (DSC) पढ़ने के लिए 

  • Smart Card को सपोर्ट करने के लिए 

  • दस्तावेज़ों और बिलों पर डिजिटल हस्ताक्षर (Digital Signature) करने के लिए 


ActiveX कैसे काम करता था?

ActiveX की कार्य करने की प्रणाली कुछ इस प्रकार थी :

Internet Explorer
        ↓
     ActiveX
        ↓
    USB Token
        ↓
Digital Signature
        ↓
    PayManager

जब उपयोगकर्ता Internet Explorer में PayManager खोलता था, तब ActiveX USB Token से Digital Signature Certificate पढ़कर बिल या दस्तावेज़ पर डिजिटल हस्ताक्षर करने में मदद करता था।


PayManager में ActiveX का उपयोग क्यों किया जाता था?

पहले PayManager में Digital Signature लगाने के लिए ActiveX एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। इसकी मदद से सिस्टम USB Token को पहचानता था और DSC के जरिए बिलों पर डिजिटल हस्ताक्षर किए जाते थे।

मुख्य उपयोग इस प्रकार थे:

  • DSC (Digital Signature Certificate) को Detect करने के लिए 

  • Salary Bill या अन्य बिलों पर Digital Signature करने के लिए 

  • Signed Bill को Treasury में Forward करने के लिए 

  • डिजिटल प्रमाणिकता (Authentication) सुनिश्चित करने के लिए 


क्या 2026-2027  में ActiveX की जरूरत है?

आज के समय में ज्यादातर सरकारी पोर्टलों पर ActiveX का उपयोग लगभग समाप्त हो चुका है। अब आधुनिक तकनीकों जैसे emSigner, DSC Utility और WebSocket आधारित Digital Signature Service का इस्तेमाल किया जाता है, जो Chrome और Microsoft Edge जैसे ब्राउज़र में आसानी से काम करती हैं।

पहले अब
Internet Explorer Chrome / Edge
ActiveX emSigner / DSC Utility
Java Plugin WebSocket आधारित Utility
पुराने DSC Plugin आधुनिक Digital Signature Service

दोस्तों यदि आप नया PayManager पोर्टल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सामान्यतः ActiveX इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।


ActiveX बंद क्यों हुआ?

ActiveX को धीरे-धीरे इसलिए हटाया गया क्योंकि यह आधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं था।

इसके प्रमुख कारण थे:

  • सुरक्षा संबंधी जोखिम (Security Risk) था 

  • Internet Explorer का बंद हो जाना 

  • आधुनिक ब्राउज़रों द्वारा ActiveX का सपोर्ट समाप्त कर देना 

  • अधिक सुरक्षित और तेज़ Digital Signature तकनीकों का उपलब्ध हो जाना 

इन्हीं कारणों से अब ज्यादातर सरकारी वेबसाइटें या पोर्टल  ActiveX की जगह नई Digital Signature Utilities का उपयोग कर रही हैं।


अगर PayManager ActiveX मांगे तो क्या करें?

यदि किसी पुराने सिस्टम या पोर्टल पर अभी भी ActiveX से संबंधित संदेश दिखाई देता है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। सबसे पहले ये बातें जांचें—

  • देखें कि आप PayManager का नवीनतम संस्करण(Latest Version) उपयोग कर रहे हैं या नहीं।

  • आवश्यक होने पर emSigner या संबंधित DSC Utility इंस्टॉल करें।

  • USB Token का भी सही Driver इंस्टॉल करें।

  • यदि समस्या बनी रहे तो अपने विभाग के IT Administrator या NIC Support से संपर्क कर सकते है।


ActiveX से जुड़ी सामान्य समस्याएँ

समस्या समाधान
ActiveX Blocked यदि पुराना पोर्टल हो तो IE Mode का उपयोग करें
Certificate Missing USB Token Driver दोबारा इंस्टॉल करें
USB Token Detect नहीं हो रहा Driver अपडेट करें और USB Port बदलकर देखें
Java Error यदि पोर्टल Java आधारित है तो सही Java Version इंस्टॉल करें

ActiveX और emSigner में अंतर

ActiveX emSigner
केवल Internet Explorer में काम करता था Chrome, Edge सहित आधुनिक ब्राउज़र में काम करता है
पुरानी Microsoft तकनीक आधुनिक Digital Signature Utility
सुरक्षा सीमित अधिक सुरक्षित और नियमित रूप से अपडेट होने वाली तकनीक
अब अधिकांश जगह उपयोग नहीं होता वर्तमान में कई सरकारी पोर्टलों पर उपयोग किया जाता है

निष्कर्ष

ActiveX अपने समय में बहेतरीन उपयोगी तकनीक थी और लंबे समय तक PayManager सहित कई सरकारी पोर्टलों पर Digital Signature के लिए इसका उपयोग किया जाता था। लेकिन Internet Explorer के बंद होने और नई सुरक्षा(security) आवश्यकताओं के कारण अब इसकी जगह emSigner और अन्य आधुनिक Digital Signature Utilities ने ले ली है। यदि आप 2026-27 में PayManager का उपयोग कर रहे हैं, तो अब  आपको ActiveX की बजाय नई DSC Utility की आवश्यकता होगी।

Important Note : अब अधिकांश मामलों में ActiveX की जगह emSigner, DSC Utility, या WebSocket आधारित डिजिटल सिग्नेचर सिस्टम का उपयोग होता है। इस लिए यहाँ निचे जो स्टेप्स ,प्रोसेस और तकनीक बताई गयी है वो बहोत पुरानी  है और अभी के समय में इसका उपयोग नहिवत है

  • Dsc Registration की नयी तकनीक जानने के लिए यह लेख पढ़े : 

  • Dsc Registration process 

ActiveX Controls Setting :दोस्तों इस आर्टिकल में आपको Pay Manager Digital Signature process के बारे में विस्तार से बताएँगे जो आपको अपने नौकरी के कार्यकाल में बहोत ज्यादा काम आयेंगा.

आपको पता ही होगा की राजस्थान सरकार के कर्मचारी जिसमे DDO,PFMS ,BEEO और अन्य कर्मचारी जैसे की  BDO, CMHO, School Principals, Medical officers, Agriculture officers, और सभी राज्य Department heads जो State और Central Govt. employees है.उनको PayManager Uses के लिए Digital Signature process सिखाना बहोत जरूरी है.आज हम आपको यहाँ बताएँगे की paymanager में Digital Signature कैसे करे किया जाता है.

दोस्तों आपको बता दे की अब E Account हो या फिर पे मेनेजर हो इन सभी में बिलों पर DDO जो sign करके Treasury  में भेजते है,वो सारा प्रोसेस अब online हो चुका है.इन सभी बिलों पर अब signature भी digital तरीके से होंगे.

Paymanager Digital Signature (DSC) process Installation के लिए क्या क्या चीजे चाहिए

पेमेनेजर में डिजिटल सिग्नेचर करने के लिए आपको  मुख्य 3 चीजो की जरुरत पड़ेगी जो आपके कंप्यूटर या लेपटोप में होनी चाहिए.

activex controls dsc dongle epass
image of dsc dongle epass
  1. DSC (E-PASS) Dongle चाहिए जो एक usb जैसा होता है.
  2. E-SIGN PDF का software
  3. INTERNET EXPLORER 11 browser

तो चलिए दोस्तों स्टेप बाय स्टेप जानते है की paymanager पर digital sign कैसे किया जाता है.

Pay Manager Digital Signature Making Process(old)

STEP 1 : paymanager की नयी गाइडलाइन के मुताबिक़ सभी ddo को किसी भी बिल में online signature करने के लिए एक epass/dongle बनवाना पडेगा.इस dongle में एक epass होता है जिसके जरिये आप डिजिटल सिग्नेचर (dsc) कर पायेंगे.dongle बनवाने के लिए आप लोकल या फिर online बनवा सकते हो.जिसका खर्चा 1 हजार 15 सौ तक आता है.

अब आपके पास जो dongle है उसको कंप्यूटर में लगाए.और dongle की मदद से उसका Driver software / Setup को computer में INSTALL करे.

install करने किये आप इस dongle को कंप्यूटर में लगाए.अब autorun पर करने पर यह epass आपके कंप्यूटर में install हो जाएगा.

STEP 2 : अब आपको ESign PDF को अपने कंप्यूटर में install करना होगा.यह एक छोटा सा सोफ्टवेर है जिसका कंप्यूटर में होना आवश्यक है.इसलिए आप यहाँ से download करके अपने कंप्यूटर में install करले.

Download E-sign PDF Software

 STEP 3 : दोस्तों अब आपको अपने कंप्यूटर में INTERNET EXPLORER 11 browser को install करना होगा.

Download INTERNET EXPLORER 11

Note: Internet Explorer Browser का Version 11 ( IE 11) या फिर उसके ऊपर का होना बहोत जरुरी है.

  • दोस्तों Internet Explorer को इन्स्टाल करने के बाद OPEN करे.
  • Tools आइकॉन पर क्लिक करके Internet options पर Click करे.निचे दिए गए फोटो में देखकर खोले.
ActiveX Control Setting
Paymanager ActiveX setting
  • अब नया विंडो खुल जाएगा जिसमें Internet options में security पर click करना होगा.
Paymanager ActiveX setting
Paymanager ActiveX setting
  • Security में custom level पर press करें. और Enable Protected Mode पर Tick हटाना है।
  • अब नया विंडो खुल जाएगा जिसमें Security>>Internet पर क्लिक करे.अब आपके सामने बहोत सारे settings खुल जायेंगे.उसमे आपको हम जो बता रहे है वो सेटिंग आपको करना है.चलिए जान लेते है वो सेटिंग कौनसे है.

ActiveX Controls Settings

Allow ActiveX filtering Enanble
Allow priviously Unuse ActiveX conntrol to run without promt Enanble
Allow Scriptlets Enanble
Automatic prompting for ActiveX controls Enanble
Binary and script behaviors Enanble
Display video and animation on a webpage that does not use external media player Enanble
Download Signed ActiveX controls Prompt
Download unsigned ActiveX controls Prompt
Initialize and script ActiveX controls not marked as safe for scripting Prompt
Only Allow approved domains to use ActiveX without prompt Enanble
Run ActiveX controls and plig-ins Enanble
Run antimalware software on ActiveX control Enanble
Script ActiveX controls marked safe for scripting Enanble

अब आपके सारे सेटिंग हो गए है.अब ok पर क्लिक करदे.

कृपिया ध्यान दे: यदि ऊपर किये हुए सेटिंग्स में कोई error आ रहा है तो Security में Trusted Sites में क्लिक करके ActiveX Controls and plug-ins  And Scipting में सारे सेटिंग्स All Setting ENABLE करने से error solve हो जाएगा.

Paymanager Digital Signature Register कैसे करे?

अब आपको अपना pay manager Digital Signature register करना होगा.कैसे?चलिए सिखा देता हु.

  • सबसे पहले पेमेनेजर पर DDO login करे.
  • अब MASTER में जाकर DDO certificate registration पर click करना होगा.
  • contact verify करना होगा.
  • अब show certificate पर press करते ही आपको certificate show दिखाई देंगे.
  • आपको Certificate को Select  करके  submit पर click करना है.
  • अब आपके सामने  DDO certificate registration successfully का message दिखाई देगा.दोस्तों अब आप Digital Signature pay manager पर registered हो गए है
  • अब आपको Treasury में सम्पर्क करके Digital Signature को approve करवा लेना है.

Paymanager DSC Installation & ActiveX Controls Setting Software Download 

DOWNLOAD

Paymanager DSC Installation & ActiveX Controls Setting

SOFTWARE FOR ACTIVEX SETTING

SOFTWARE NAME

DOWNLOAD LINK

ESIGN PDF CLICK HERE
INTERNET EXPLORER CLICK HERE

Paymanager क्या है – What is Paymanger in Hindi

दोस्तों राजस्थान की सरकार ने इस paymanager पोर्टल को National Informatics Centre (nic) rajasthan के जरिये बनवाया है. और इस पेमेनेजर पोर्टल को rajasthan सरकार के वित्त मंत्रालय से मोनिटर किया जाता है.pay manager के पोर्टल पर rajasthan सरकार के अलग अलग विभागों के कर्मचारियोकी सभी HR सबंधित जानकारिया जैसे की कर्मचारिओ की सैलरी,इनकम टेक्स की जानकारी,सैलरी की कटौतिया,पेंशन और अन्य विषय की जानकारिया इस पोर्टल पर देखि जा सकती है.

राजस्थान पेमैनेजर पोर्टल पर आप सभी कर्मचारियो की सैलरी के अलावा भी और बहोत कुछ जान और डाउनलोड कर सकते है जैसे कर्मचारिओ के सबंधित भत्तों की जानकारी,इस पेमैनेजर पोर्टल राजस्थान पर आप भत्तों के लिए आवेदन भी कर सकते है.इस paymanager portal के और क्या क्या लाभ है? पेमेनेजर पोर्टल पर सैलरी स्लिप कैसे देखे? G55 डाउनलोड कैसे करे? और भी कई आपके उपयोगी जानकारी हम इस लेख में बताने वाले है इसलिए यह लेख पूरा पढियेगा.

पोर्टल का नाम पे मैनेजर पोर्टल (Pay manager)
विभाग राजस्थान सरकार वित्त विभाग
किसने शुरू किया था राजस्थान सरकार
लाभार्थी राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारी
पेमैनेजर पोर्टल का उद्देश्य राजस्थान राज्यके सरकारी कर्मचारियो की वेतन सैलरी(पे मैनेजर सैलरी स्लिप ) सबंधित सारे ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध करवाना मुख्य उदेश्य है.
साल 2023
आधिकारिक वेबसाइट paymanager official new url website

ActiveX Controls क्या है?

ActiveX Controls माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित एक तकनीक है, जिसका उपयोग पहले Internet Explorer में वेबसाइटों को USB Token, Smart Card और अन्य सिस्टम संसाधनों तक सीमित पहुंच देने के लिए किया जाता था। सरकारी पोर्टलों पर इसका इस्तेमाल Digital Signature के लिए किया जाता था।

क्या PayManager में आज भी ActiveX की जरूरत पड़ती है?

नहीं पड़ती है.

ActiveX केवल Internet Explorer में ही क्यों काम करता था?

ActiveX को विशेष रूप से Internet Explorer के लिए विकसित किया गया था। Chrome, Firefox और Microsoft Edge जैसे आधुनिक ब्राउज़र ActiveX को सपोर्ट नहीं करते।

ActiveX और emSigner में क्या अंतर है?

ActiveX एक पुरानी Microsoft तकनीक है, जबकि emSigner आधुनिक Digital Signature Utility है। emSigner Chrome और Edge जैसे ब्राउज़रों में भी काम करता है और सुरक्षा के लिहाज से अधिक बेहतर माना जाता है।

क्या Chrome में ActiveX चल सकता है?

नहीं। Google Chrome ActiveX Controls को सपोर्ट नहीं करता। यदि किसी पोर्टल पर ActiveX की आवश्यकता है, तो आमतौर पर Internet Explorer Mode या वैकल्पिक Utility का उपयोग करना पड़ता है।

ActiveX Blocked Error कैसे ठीक करें?

सबसे पहले जांचें कि आप पुराने पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं या नहीं। यदि हां, तो Internet Explorer Mode सक्षम करें। नए पोर्टल के लिए ActiveX की जगह emSigner या संबंधित DSC Utility का उपयोग करें।

7. ActiveX Certificate Not Found Error क्यों आता है?

यह समस्या तब आती है जब USB Token सही तरीके से कनेक्ट नहीं होता, Token Driver इंस्टॉल नहीं होता या Digital Signature Certificate उपलब्ध नहीं होता। Driver दोबारा इंस्टॉल करके समस्या दूर की जा सकती है।

USB Token Detect नहीं हो रहा है, क्या करें?

USB Token को दूसरे USB Port में लगाकर देखें, Token Driver अपडेट करें और सुनिश्चित करें कि Token सही तरीके से कार्य कर रहा है। आवश्यकता होने पर सिस्टम रीस्टार्ट भी करें।

क्या ActiveX सुरक्षित है?

आज के समय में ActiveX को कम सुरक्षित माना जाता है। इसी कारण Microsoft और ज्यादातर वेब ब्राउज़र इसका सपोर्ट नहीं करते हैं।

ActiveX Download कैसे करें?

ActiveX का कोई सामान्य डाउनलोड पैकेज उपलब्ध नहीं है। पहले यह संबंधित वेबसाइट या सॉफ्टवेयर के माध्यम से इंस्टॉल होता था। यदि किसी सरकारी पोर्टल पर Digital Signature की आवश्यकता है, तो पहले उसकी आधिकारिक गाइड देखें।

अगर PayManager में ActiveX से जुड़ी समस्या आए तो क्या करें?

सबसे पहले यह जांचें कि आप PayManager का नया संस्करण उपयोग कर रहे हैं या नहीं। यदि नया पोर्टल है, तो emSigner या DSC Utility इंस्टॉल करें। यदि समस्या बनी रहे, तो अपने विभाग के IT Administrator या NIC Support से संपर्क करें।

आपने क्या सिखा??

तो दोस्तों अब तो आप समज ही गए होंगे की activex control का सेटिंग कैसे किया जाता है. Paymanager DSC Installation & ActiveX Controls Setting कैसे करे । हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा कमेन्ट में लिखे।यह लेख में कोई सुधार करने की जरुरत हो तो हमें बताना ना भूले।

यह paymanager digital signature आर्टिकल को फेसबुक,व्हाट्सएप और अन्य सोशियल साईट्स पर शेयर जरुर करे।

धन्यवाद।
अन्य आर्टिकल पढ़े:

Sharing Is Caring:

Hello दोस्तो !! मै Sureshsinh Chauhan आपका स्वागत करता हु हमारे इस ब्लोग मे। मै इस ब्लोग का Founder और Writer हु।

Leave a Comment